Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » झारखंड में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम: 7 IED बम बरामद, मिसिर बेसरा के बंकर सहित 11 ठिकाने ध्वस्त
खेल

झारखंड में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम: 7 IED बम बरामद, मिसिर बेसरा के बंकर सहित 11 ठिकाने ध्वस्त

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा और कोल्हान जंगल में सुरक्षाबलों ने 7 IED बम बरामद किए और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के बंकर सहित 11 बंकर ध्वस्त किए। जानें पूरी रिपोर्ट।
Priyanshu Jha By Priyanshu JhaApril 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड), 16 अप्रैल 2025:

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा और कोल्हान के घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान कुल 7 आईईडी बम बरामद किए गए हैं और नक्सलियों के 11 बंकर व 6 मोर्चे ध्वस्त किए गए हैं। यह कार्रवाई राज्य के कुख्यात नक्सली नेता मिसिर बेसरा की सक्रियता वाले क्षेत्रों में की गई है, जो एक करोड़ रुपए का इनामी है।

सारंडा जंगल में पांच IED बरामद, मिसिर बेसरा के बंकर तबाह

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि सारंडा क्षेत्र के छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडेरा और आसपास के इलाकों में 4 मार्च से सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मंगलवार को पांच आईईडी बम बरामद किए गए, जिनमें से एक 15 किलो, दो 10 किलो और दो 5 किलो वजन के थे। सभी बमों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।

एसपी ने यह भी बताया कि इस इलाके में छिपे नक्सली नेता मिसिर बेसरा का बंकर भी ध्वस्त किया गया, जहां वह आपातकालीन स्थिति में अपने साथियों के साथ रुका करता था। बंकर विशाल और रणनीतिक ढंग से बनाया गया था। इसके अलावा 10 अन्य बंकर और 6 मोर्चे भी नष्ट किए गए।

कोल्हान जंगल में दो और IED बरामद

वहीं, कोल्हान क्षेत्र में टोंटो थाना अंतर्गत वनग्राम लुईया और बकराबेरा इलाके में भी सर्च अभियान चलाया गया, जहां दो चार-चार किलो वजनी आईईडी बरामद हुए। इन बमों को भी मौके पर निष्क्रिय किया गया।

नक्सली गतिविधियों पर करारा प्रहार

एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि यह अभियान नक्सलियों की बड़ी साजिश को विफल करने में सफल रहा है। बरामद आईईडी बमों और बंकरों की संख्या यह दर्शाती है कि नक्सली किसी बड़ी घटना की फिराक में थे, जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते विफल कर दिया।

IED बम झारखंड jharkhand latest news in hindi कोल्हान नक्सली झारखंड नक्सली हमला नक्सली बंकर पश्चिमी सिंहभूम नक्सल मिसिर बेसरा सारंडा जंगल
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleहजारीबाग में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या, 11.5 लाख की लूट; कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
Next Article JMM अधिवेशन में हेमंत सोरेन बने अध्यक्ष, BJP ने बताया परिवारवाद…जानें दोनों पक्षों की राय
Priyanshu Jha
  • Website

Related Posts

ईडी का बड़ा एक्शन: रांची समेत झारखंड की 8 लोकेशनों पर छापेमारी, ₹750 करोड़ GST घोटाले की जांच तेज

August 8, 2025

झारखंड हाई कोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, शपथ के बाद की सुनवाई शुरू

July 24, 2025

“उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्ष की तीखी प्रतिक्रिया, महुआ माझी बोलीं- स्वास्थ्य कारणों पर उठते हैं सवाल”

July 22, 2025

झारखंड में देश का पहला माइनिंग टूरिज्म शुरू, जनता के लिए खुलेगी अब खदानों की रहस्यमयी दुनिया

July 21, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
जरूर पढ़ें

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

By Priyanshu JhaAugust 26, 20250

मुंबई में सोने के सिक्कों की नकली डील दिखाकर एक परिवार से 30 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने The Mediawala Express संपादक प्रियंशु झा से पूरी घटना साझा की और सबूत देने की बात कही। पुलिस से तुरंत कार्रवाई की अपील।

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2026 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?