रांची: गुरुवार को झारखंड का मौसम अचानक करवट ले गया। दोपहर बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई जिलों में सड़कों और खेतों पर बर्फ जैसी सफेद चादर जम गई।

तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि ने न सिर्फ लोगों की जान ली, बल्कि फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। वज्रपात की चपेट में आकर हजारीबाग, चुरचू और गुमला में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं।

प्रभावित जिलों की स्थिति

हजारीबाग: पदमा में 3 लोगों की मौत, चुरचू में 1 युवक की मौत

गुमला: एक व्यक्ति की जान गई

धनबाद, सिंदरी, चासनाला, झरिया: भारी ओलावृष्टि, बिजली के तार टूटे

रामगढ़, रांची, गिरिडीह, कोल्हान, पश्चिमी सिंहभूम: तेज बारिश और बिजली आपूर्ति प्रभावित

फसलों का हुआ भारी नुकसान

खेतों में खड़ी रबी की फसलें जैसे चना, मटर, गेहूं और तेलहन बर्बाद हो गईं। साथ ही टमाटर, बैंगन, गोभी, करैला, झिंगनी जैसी सब्जियों को भी काफी नुकसान हुआ है। आम और लीची के पेड़ भी तेज हवाओं और ओलों से प्रभावित हुए हैं।

तापमान में भारी गिरावट

राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 4 से 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। रांची का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना है।

Rainfall Stats (Last 24 Hours):

मेदिनीनगर: 35.8 मिमी

रामगढ़: 31.5 मिमी

गुमला: 14.0 मिमी

रांची: 7.6 मिमी

हजारीबाग: 11.0 मिमी

बोकारो: 5.0 मिमी

गिरिडीह: 5.0 मिमी

गढ़वा: 4.5 मिमी

पश्चिमी सिंहभूम: 2.0 मिमी

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version