पढ़िए, कैसे पलटी कार?

पलामू, झारखंड: झारखंड पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस रायपुर से उसे रांची ला रही थी, तभी पलामू के चैनपुर इलाके में पुलिस वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया

कैसे पलटी पुलिस की गाड़ी?

सूत्रों के अनुसार, पुलिस वाहन तेज गति से चल रहा था और रास्ते में अचानक एक मोड़ पर गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया। इसी दौरान वाहन सड़क से फिसलकर पलट गया। इस मौके का फायदा उठाकर अमन साहू ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश की

जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में अमन साहू मारा गया

क्या विकास दुबे की तरह ही हुआ अमन साहू का अंत?

झारखंड में गैंगस्टर राज के खात्मे का यह दूसरा बड़ा मामला है, जिसे उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे से जोड़ा जा रहा है2020 में विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जब उसे कानपुर लाया जा रहा था, तब रास्ते में पुलिस वाहन पलटने के बाद उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया था

अब ठीक वही कहानी झारखंड में दोहराई गई, जहां अमन साहू को रायपुर से रांची लाते समय पुलिस वाहन पलटा और उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया

अमन साहू: झारखंड का गैंगस्टर, जिसने दहशत फैलाई

100 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे

• झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में रंगदारी, हत्या और अपहरण जैसे मामलों में लिप्त था

• खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताता था

• झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, पर कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी

क्या सच में हादसा या फिर सोची-समझी रणनीति?

अमन साहू की मौत पर अब सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोग इसे पुलिस की सोची-समझी रणनीति बता रहे हैं, जबकि पुलिस का दावा है कि यह सिर्फ एक हादसा था, जिसका फायदा उठाकर अमन भागने की कोशिश कर रहा था

सच क्या है, ये तो जांच के बाद ही साफ होगा, लेकिन एक बात तय है—झारखंड में अमन साहू के खात्मे के साथ एक बड़े अपराधी का अंत हो गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version