Author: Priyanshu Jha

झारखंड में सड़क परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न रांची: झारखंड की मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को प्राथमिकता देकर उनके सामने आने वाली बाधाओं को जिला स्तर पर ही दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कारणों से प्रोजेक्ट में देरी होती है, जिससे लागत अनावश्यक रूप से बढ़ जाती है और राज्य के संसाधनों का नुकसान होता है। मुख्य सचिव ने कहा, “यदि जिला स्तर पर पर्याप्त ध्यान दिया जाए, तो अधिकांश समस्याओं का समाधान वहीं किया जा सकता है।” यह निर्देश मुख्य सचिव ने मंगलवार को आयोजित…

Read More

झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय07 जनवरी 2025, रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 07 जनवरी 2025 को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास एवं प्रशासनिक सुधार से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई। निम्नलिखित हैं बैठक के मुख्य निर्णय: 1. शिक्षा क्षेत्र में सुधार झारखंड अवर शिक्षा सेवा के पूर्व में सृजित पदों के आलोक में वर्त्तमान आवश्यकतानुसार पदों के चिन्हितीकरण की स्वीकृति दी गई। यह निर्णय राज्य के शिक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 2. पुलिस सेवा में सुधार…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के क्रम में पचरुखी प्रखंड के ग्राम नारायणपुर में प्रस्तावित सीवान-बाईपास का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मैप के माध्यम से प्रस्तावित सीवान-बाईपास के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में सीवान जिला को लगभग 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 127 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 83 करोड़ 47 लाख 37 हजार रुपए की लागत से 122 योजनाओं का उ‌द्घाटन तथा 25 करोड़ 38 लाख 27 हजार रुपए की लागत से 5 योजनाओं का…

Read More

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिवान जिले में जाम की समस्या के समाधान के लिए एनएच 227 से एनएच 531 के बीच सिवान बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार आन्दर ढाला में जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए आन्दर ढाला से हुसैनगंज पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा। सिवानः प्रगति यात्रा के दूसके चरण के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सिवान जिला पहुंचे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में जनता की मांगों तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम नीतीश ने कहा कि सिवान जिले में जो कुछ समस्यायें या कमी रह गई है उसे ठीक किया जाएग।मुख्यमंत्री…

Read More

गिरिराज सिंह ने शहाबुद्दीन के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि क्या ये लोग देश को बांग्लादेश जैसी स्थिति में ले जाना चाहते हैं? उन्होंने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव पर भी सवाल उठाते हुए कहा केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कट्टरपंथी ताकतों पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ कट्टरपंथी मुसलमान देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं। “देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश”गिरिराज सिंह ने शहाबुद्दीन के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि क्या ये लोग देश…

Read More

प्रशांत किशोर को कोर्ट से जमानत, अनशन जारी रखने का ऐलान पटना: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर को बीपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में कोर्ट ने उन्हें बिना शर्त जमानत दे दी। जेल से बाहर आते ही प्रशांत किशोर ने कहा, “मेरा अनशन जारी था, जारी है और जारी रहेगा।” प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीपीएससी घोटाले में 1,000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों को करोड़ों में बेचा गया और छात्रों…

Read More

पटना, 06 जनवरी 2025: डाक विभाग की ऐतिहासिक धरोहर और गौरवशाली विरासत को अविस्मरणीय करने के उद्देश्य से आज बिहार के चीफ पोस्टमास्टर जनरल, श्री अनिल कुमार द्वारा पटना जीपीओ प्रांगण में हरकारा, कबूतर पोस्ट की प्रतिकृति और सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर श्री अनिल कुमार ने हरकारा और कबूतर पोस्ट की डाक विभाग में ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उद्घाटन समारोह में मीडिया को संबोधित करते हुए श्री अनिल कुमार ने कहा, ‘हरकारा डाक विभाग की सन्देश-प्रेषण प्रणाली का मुख्य आधार स्तम्भ था जो पैदल ही देश के कोने-कोने में सन्देश पहुंचाने का…

Read More

जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा, “पुलिस मुझे गांधी मैदान से AIIMS लेकर गई। वहां तक पुलिस का व्यवहार मेरे साथ एकदम ठीक था। सुबह 5 बजे से 11 बजे तक पुलिस मुझे एंबुलेंस में बैठाकर कर अलग-अलग जगहों पर घुमाती रही|” जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर को आज गिरफ्तार करने के बाद पटना सिविल कोर्ट से ले जाया गया। कोर्ट से उन्हें सशर्त जमानत दी थी जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। जमानत मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने बेल बांड भरने से इनकार किया था। इसके बाद प्रशांत किशोर जेल भेज दिए गए हैं। “मैं कोई…

Read More

तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।  पटना: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) को दुर्गति यात्रा बताया और कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है और सरकार बेसुध है। “नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को बताया दुर्गति यात्रा”तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोमवार को बिहार में कानून व्यवस्था…

Read More

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणायें पटना, 06 जनवरी 2025: प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में हाजीपुर स्थित बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान सभागार में समीक्षात्मक बैठक की। इस समीक्षात्मक बैठक में वैशाली जिला के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वैशाली जिले के विकास कार्यों की प्रगति एवं उपलब्धि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल एवं उनका अनुरक्षण,…

Read More