Author: Priyanshu Jha

पटना: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बिहार आगमन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। प्रभारी और अध्यक्ष आज करेंगे अहम बैठक बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अहम बैठक करेंगे, जिसमें पूर्व अध्यक्ष, सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों की बैठक निर्धारित है। वहीं जिलाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि प्रकाश का बिहार आगमन हो चुका है और उसके बाद वे प्रदेश मुख्यालय सदाकत…

Read More

पटना, 13 जनवरी 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में समस्तीपुर जिले को 937 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 198 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 500.82 करोड़ रुपये की 51 योजनाओं का उ‌द्घाटन तथा 436.64 करोड़ रुपये की 147 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिला के उजियारपुर प्रखंड के रायपुर ग्राम में 100 शैय्यावाले डॉ० भीमराव अंबेडकर राजकीय कल्याण छात्रावास का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित छात्रावास भवन का निरीक्षण…

Read More

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर जिले में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि कमियों को जल्द पूरा किया जाएगा।  पटनाः प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर जिले में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि कमियों को जल्द पूरा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि समस्तीपुर जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नए काम और कराए जाएंगे।प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

Read More

पटना 13 जनवरी 2025जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने कहा कि विकसित बिहार विकासपुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की पहली प्राथमिकता है। फेसबुक लाइव के माध्यम से दर्शकों से जुड़ते हुए उन्होंने कहा कि बिहावासियों के कल्याण के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपनी मेहनत और कुशल नेतृत्व की बदौलत बदहाल बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खडा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास को कृत संकल्पित माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इससे पहले भी 15 बार राज्य भर की यात्राएं की है जहां उन्होंने…

Read More

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अतिप्राचीन भलुनी भवानी धाम के द्वार का किया शिलान्यास रोहतास जाने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल का विभिन्न स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत हम एक रहेंगे तभी मजबूत रहेंगे,: डॉ. दिलीप जायसवाल पुरातन भारतीय संस्कृति में कभी भी किसी के साथ किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया : डॉ. जायसवाल पटना, 13 जनवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज रोहतास जिले के दिनारा पहुंचे। यहां उन्होंने सामाजिक समरसता समारोह में शामिल होकर समाज को एकजुट बनाए रखने का आह्वान…

Read More

डॉ. दिलीप जायसवाल का राजद पर वार: राजद की राजनीति परिवारवाद झूठ और भ्रष्टाचार पर आधारित भाजपा का एजेंडा सुशासन और विकास, राजद का एजेंडा झूठ और नकारात्मकता पटना।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने विपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर करारा हमला करते हुए कहा कि ये दल केवल झूठ, भ्रांति और नकारात्मक राजनीति की नींव पर टिके हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इन दलों की विफलताओं को बार-बार नकारा है, लेकिन फिर भी ये जनता को गुमराह करने की कोशिश करते रहते हैं। डॉ.…

Read More

रांची, झारखंड: शहरी स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्लास्टिक प्रदूषण पर काबू पाने के लिए रांची नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। नगर निगम ने शहरी इलाकों में साफ-सफाई को बेहतर बनाने और सिंगल यूज प्लास्टिक (एकल इस्तेमाल प्लास्टिक) के उपयोग पर रोक लगाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सख्त निर्देश और कार्रवाई की योजना नगर निगम के उप प्रशासक ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शहरी स्वच्छता और प्लास्टिक प्रतिबंध के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। निगम की इंफोर्समेंट टीम को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण फैसले में यह स्पष्ट किया है कि यदि कोई महिला अपने पति के साथ नहीं रहती है, तब भी उसे भरण-पोषण का अधिकार हो सकता है, बशर्ते उसके पास ऐसा करने का उचित और वैध कारण हो। यह फैसला न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और संजय कुमार की खंडपीठ ने दिया, जो महिला अधिकारों और वैवाहिक संबंधों से जुड़े कानूनी मुद्दों के लिए एक मिसाल बनेगा। फैसले की पृष्ठभूमि यह मामला उस सवाल के समाधान पर केंद्रित था कि क्या वैवाहिक अधिकारों की बहाली का आदेश प्राप्त करने वाला पति, पत्नी के आदेश का पालन…

Read More

रांची, झारखंड की राजधानी, आज से वीमेंस हॉकी इंडिया लीग की मेजबानी कर रही है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स के बीच होगा। खेल जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसे पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। स्टेडियम और सुविधाएं जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। टूर्नामेंट के लिए विशेष रूप से नई एस्ट्रोटर्फ बिछाई गई है और स्टेडियम को खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बेहतर सुविधाओं से लैस किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, और स्थानीय…

Read More

पटना, 11 जनवरी 2025:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान दरभंगा जिले को करीब 1500 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 186 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 935.28 करोड़ रुपये की लागत से 89 योजनाओं का उद्घाटन और 561.75 करोड़ रुपये की लागत से 97 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रमुख घोषणाएं एवं उद्घाटन बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में कदम समाज और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री ने हराही, दिग्धी और गंगा सागर तालाबों को इंटरकनेक्ट करने के निर्देश दिए। इन तालाबों के चारों ओर सीढ़ीनुमा घाट और पेड़ लगाने पर…

Read More