Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने जांच का दायरा बढ़ाया, 15 अधिकारियों और एजेंसी निदेशकों को भेजा समन
बिहार/झारखंड

झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने जांच का दायरा बढ़ाया, 15 अधिकारियों और एजेंसी निदेशकों को भेजा समन

वरिष्ठ अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसियों की मिलीभगत से हुआ करोड़ों का घोटाला, एसीबी की जांच में बड़े खुलासों की उम्मीद
Priyanshu Jha By Priyanshu JhaJune 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

झारखंड में करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अब अपनी कार्रवाई तेज करते हुए जांच का दायरा और व्यापक कर दिया है। जांच एजेंसी ने उत्पाद विभाग के वर्तमान सचिव मनोज कुमार और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए तत्कालीन आयुक्त अमित प्रकाश सहित कुल 15 लोगों को नोटिस जारी किया है। अमित प्रकाश पूर्व में झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।

इसके अलावा राज्यभर में कार्यरत कई प्लेसमेंट एजेंसियों के सीईओ, निदेशक और बोर्ड सदस्यों को भी एसीबी द्वारा समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इन सभी से 7 जून के बाद पूछताछ की जाएगी।

अब तक की कार्रवाई

शराब घोटाले में एसीबी पहले ही कई उच्च पदस्थ अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पूर्व उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे, संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह और जेएसबीसीएल के दो पूर्व जीएम (फाइनेंस) सुधीर कुमार और सुधीर कुमार दास शामिल हैं।

वहीं इससे पहले दो बड़ी प्लेसमेंट एजेंसियों — विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड और मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड — के सात निदेशकों को भी नोटिस भेजा गया था। इनसे 3 और 4 जून को पूछताछ होनी है।

क्या है जांच में सामने आ रहा सच?

जांच में सामने आया है कि यह घोटाला सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि एक सुनियोजित आपराधिक साजिश थी। इसमें राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका बेहद संदिग्ध पाई गई है। बताया जा रहा है कि तत्कालीन सचिव विनय कुमार चौबे नीतियों के निर्माण से लेकर वित्तीय नियंत्रण तक की पूरी प्रक्रिया पर प्रभाव रखते थे। उनके कार्यकाल में न तो मासिक गारंटी रेवेन्यू (MGR) की समीक्षा की गई और न ही निर्धारित नुकसान की वसूली की गई।

उस दौरान सरकार को करीब 38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उनके बाद आए सचिव मनोज कुमार के कार्यकाल में यह घाटा और बढ़ गया। नौ महीने में यह आंकड़ा 200 करोड़ रुपये के पार चला गया। बावजूद इसके गारंटी की रकम वसूलने या बैंकिंग माध्यमों से कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह संकेत देता है कि जिम्मेदार अधिकारी जानते थे कि गारंटी महज दिखावा है और निजी एजेंसियों को जानबूझकर फायदा पहुंचाया जा रहा था।

समन किए गए कंपनियों और निदेशकों की सूची:

1. 

ए टू जेड इंफ्रा सर्विस (गुड़गांव)

  • अमित इंद्रसेन मित्तल (सीईओ)
  • दीपाली मित्तल, मनोज तिवारी, अरुण गौड़, रितू गोयल, परमात्मा सिंह राठौर
  • चेयरपर्सन प्रतिमा खन्ना

2. 

ईगल हंटर्स सॉल्यूशन प्रा. लि.

  • दक्ष लोहिया, सरोज लोहिया, महाराज सिंह
  • कार्यकारी निदेशक: बृह हैरी संधु

3. 

प्राइम वन वर्क फोर्स प्रा. लि. (भोपाल)

  • संजीव जैन, राजीव द्विवेदी

आगे की कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, एसीबी पूछताछ के दौरान वित्तीय अनियमितताओं, प्लेसमेंट एजेंसियों को लाभ पहुंचाने वाले फैसलों और नीति निर्माण में की गई धांधलियों की परतें खोलने जा रही है। संभावना है कि जल्द ही और भी अधिकारियों और एजेंसियों को जांच के घेरे में लिया जाएगा।

यह घोटाला राज्य की ब्यूरोक्रेसी, कॉर्पोरेट गठजोड़ और कमजोर निगरानी व्यवस्था की एक गंभीर मिसाल बन चुका है। एसीबी की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और बड़ी गिरफ्तारियों की आशंका जताई जा रही है।

ACB summons in liquor scam ACB जांच झारखंड Jharkhand Liquor Scam JSBCL घोटाला Placement agency scam Jharkhand उत्पाद सचिव मनोज कुमार झारखंड ACB समन झारखंड उत्पाद विभाग घोटाला झारखंड एसीबी जांच अपडेट झारखंड शराब घोटाला प्लेसमेंट एजेंसी घोटाला झारखंड विनय कुमार चौबे शराब घोटाला शराब घोटाला झारखंड 2025 शराब घोटाला में गिरफ्तार अधिकारी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleरिम्स-2 को लेकर सियासी संग्राम: बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, मंत्री इरफान अंसारी ने दिया करारा जवाब
Next Article पटना से रांची आ रहे इंडिगो विमान की रांची में इमरजेंसी लैंडिंग: गिद्ध से टकराया विमान, 175 यात्रियों की जान पर बन आई
Priyanshu Jha
  • Website

Related Posts

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
जरूर पढ़ें

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

By Priyanshu JhaAugust 26, 20250

मुंबई में सोने के सिक्कों की नकली डील दिखाकर एक परिवार से 30 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने The Mediawala Express संपादक प्रियंशु झा से पूरी घटना साझा की और सबूत देने की बात कही। पुलिस से तुरंत कार्रवाई की अपील।

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2026 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?