Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » झारखंड CGL पेपर लीक घोटाला: 20-20 लाख में बिका प्रश्नपत्र, CID की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
बिहार/झारखंड

झारखंड CGL पेपर लीक घोटाला: 20-20 लाख में बिका प्रश्नपत्र, CID की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

CID जांच में सामने आया बड़ा पेपर लीक रैकेट, अभ्यर्थियों से करोड़ों की वसूली, नेपाल तक फैला नेटवर्क
Priyanshu Jha By Priyanshu JhaMay 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रांची

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित CGL परीक्षा 2023 में एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। राज्य की आपराधिक जांच विभाग (CID) की जांच में खुलासा हुआ है कि उम्मीदवारों से परीक्षा के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर 20-20 लाख रुपये की भारी रकम वसूली गई थी। इस गोरखधंधे में सुरक्षाबलों के जवानों की संलिप्तता ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है।

जांच में सामने आया है कि इस पूरे फर्जीवाड़े को संगठित ढंग से अंजाम दिया गया था। मुख्य आरोपी कुंदन कुमार उर्फ मंटू, जो कि IRB (झारखंड सशस्त्र बल) का जवान है, ने अपने साथी जवानों को एजेंट बनाकर अभ्यर्थियों से पैसे वसूले। इस नेटवर्क को मास्टरमाइंड संदीप त्रिपाठी द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिसने असम राइफल्स के जवान रामनिवास राय और उसके भाई के माध्यम से कुंदन से संपर्क साधा था।

पत्नी के खाते से लेन-देन, नेपाल तक चला नेटवर्क

CID को जांच में यह भी जानकारी मिली है कि पैसों का लेन-देन कुंदन की पत्नी कंचन के बैंक खातों के जरिये हुआ। इन्हीं खातों से करीब 2.90 लाख रुपये रामनिवास के भतीजे को भेजे गए। गौर करने वाली बात है कि लेन-देन के संदर्भ में कोडवर्ड्स जैसे “निवास CGL” और “निवास JS” का इस्तेमाल किया गया था।

एक सफल उम्मीदवार नवीन कुमार से 27 सितंबर को 90 हजार और 6 अक्टूबर 2024 को 60 हजार रुपये वसूले जाने का भी दस्तावेजी प्रमाण मिला है।

वीरगंज में कराया गया था सवाल-जवाब रटना

जांच में चौंकाने वाली जानकारी यह भी सामने आई कि कुछ अभ्यर्थियों को बिहार के अलग-अलग शहरों – पटना, मुजफ्फरपुर, मोतीहारी और रक्सौल – से नेपाल के वीरगंज ले जाया गया था। वहां उन्हें सामान्य ज्ञान के करीब 100-120 प्रश्न और उनके उत्तर छह से सात पन्नों में रटवाए गए। बरामद सूची के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े 28 अभ्यर्थियों में से 10 परीक्षा में पास भी हो गए।

धमकी और दबाव का भी इस्तेमाल

CID की रिपोर्ट के अनुसार, अभ्यर्थियों को न केवल पैसों के लिए संपर्क किया गया, बल्कि धमकी भी दी गई। गिरफ्तार आरोपी कुंदन कुमार और मास्टरमाइंड संदीप त्रिपाठी ने एक अभ्यर्थी अरविंद कुमार को कॉल कर डराने की कोशिश की। अरविंद ने इस बातचीत की वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग भी जांच एजेंसी को सौंपी है, जिसमें पैसे की मांग स्पष्ट तौर पर सुनी जा सकती है।

बढ़ती साजिशें, घटता भरोसा

यह मामला न केवल झारखंड की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक को कलंकित करता है, बल्कि राज्य की परीक्षा प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। CID की ओर से मामले की गहन जांच जारी है, और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

CGL 20 लाख वसूली CGL Paper Leak 2023 CID Investigation Jharkhand IRB जवान पेपर लीक Jharkhand CGL Paper Leak Jharkhand Exam Scam JSSC CGL Exam Scam JSSC CGL पेपर घोटाला Paper Leak Nepal Connection झारखंड सीजीएल पेपर लीक
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleभारत-पाकिस्तान संघर्ष 2025: हमले, जवाबी कार्रवाई और संघर्षविराम का सच क्या है ?
Next Article अबुआ आवास योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, घाटशिला में 47 लाभुकों पर नामजद एफआईआर
Priyanshu Jha
  • Website

Related Posts

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
जरूर पढ़ें

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

By Priyanshu JhaAugust 26, 20250

मुंबई में सोने के सिक्कों की नकली डील दिखाकर एक परिवार से 30 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने The Mediawala Express संपादक प्रियंशु झा से पूरी घटना साझा की और सबूत देने की बात कही। पुलिस से तुरंत कार्रवाई की अपील।

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2026 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?