Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » ‘शुक्रिया पाकिस्तान’ पोस्ट कर फंसा नौशाद: झारखंड में गिरफ्तारी, अब पटना धमाके से भी जोड़े जा रहे तार
बिहार/झारखंड

‘शुक्रिया पाकिस्तान’ पोस्ट कर फंसा नौशाद: झारखंड में गिरफ्तारी, अब पटना धमाके से भी जोड़े जा रहे तार

सोशल मीडिया पर ‘शुक्रिया पाकिस्तान’ लिखने वाले मो. नौशाद से एटीएस की पूछताछ, पटना ब्लास्ट से कनेक्शन की भी हो रही जांच
Priyanshu Jha By Priyanshu JhaApril 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रांची/बोकारो:

झारखंड के बोकारो जिले से गिरफ्तार किया गया मो. नौशाद अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर है। पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा की तारीफ करना उसे भारी पड़ गया है। केवल देशद्रोह का मामला ही नहीं, बल्कि अब पटना गांधी मैदान सीरियल ब्लास्ट से भी उसके संभावित कनेक्शन की जांच की जा रही है।

⸻

पहलगाम आतंकी हमले पर ‘खुशी’ जताकर फंसा

मो. नौशाद ने 22 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर “शुक्रिया पाकिस्तान” और लश्कर-ए-तैयबा की बधाई देते हुए पोस्ट किया था। इस पोस्ट के वायरल होते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और मामला पुलिस मुख्यालय से सीधे बोकारो एसपी तक पहुंच गया।

बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर मिल्लतनगर में छापेमारी कर एसआईटी टीम ने उसे गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

⸻

देवबंद से पढ़ा, देशविरोधी गतिविधियों में सक्रिय

मो. नौशाद मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। पिता बीएसएल (Bokaro Steel Limited) से रिटायर्ड हैं। प्रारंभिक शिक्षा बोकारो और हजारीबाग में लेने के बाद उसने यूपी के देवबंद स्थित दारूल उलूम से धार्मिक तालीम ली और खुद को मुफ्ती घोषित किया।

एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, वह सोशल मीडिया पर दुबई में रह रहे भाई के नाम पर लिए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था, जिससे एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर लगातार उकसाने वाली और देशविरोधी पोस्ट करता था।

⸻

पटना ब्लास्ट से भी जुड़ सकता है नाम

अब तक की जांच में यह सामने आया है कि पटना गांधी मैदान ब्लास्ट (2013) के मास्टरमाइंड तहसीन अख्तर का एक ठिकाना बोकारो के सिटी सेंटर में था। इस संबंध में पूछताछ के लिए झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की टीमें नौशाद से लगातार पूछताछ कर रही हैं। माना जा रहा है कि उसके संपर्क और गतिविधियां किसी बड़े मॉड्यूल का हिस्सा हो सकती हैं।

⸻

झारखंड पुलिस सतर्क, DGP ने कही सख्त कार्रवाई की बात

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि नौशाद के खिलाफ देशद्रोह जैसे संगीन मामले में ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब इस केस की तह तक जाने के लिए बहुआयामी जांच हो रही है।

Bokaro Terror Suspect Darbhanga Terror Link Devband Trained Cleric Terror Jharkhand Sedition Case 2025 Lashkar-e-Taiba Supporter Arrest Noushad Pakistan Social Media Pahalgam Attack Pakistan Post Patna Gandhi Maidan Blast झारखंड में देशद्रोह मामला नौशाद बोकारो गिरफ्तारी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleजमशेदपुर में बसेंगे एक लाख नए घर: 500 एकड़ में तैयार होगी आधुनिक टाउनशिप
Next Article पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना का “आक्रमण” शुरू, राफेल विमानों ने संभाली कमान
Priyanshu Jha
  • Website

Related Posts

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
जरूर पढ़ें

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

By Priyanshu JhaAugust 26, 20250

मुंबई में सोने के सिक्कों की नकली डील दिखाकर एक परिवार से 30 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने The Mediawala Express संपादक प्रियंशु झा से पूरी घटना साझा की और सबूत देने की बात कही। पुलिस से तुरंत कार्रवाई की अपील।

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2026 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?