Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » रांची में बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड का खुलासा: शूटर अमन गिरफ्तार, कुडू हत्याकांड से जुड़ा कनेक्शन!
बिहार/झारखंड

रांची में बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड का खुलासा: शूटर अमन गिरफ्तार, कुडू हत्याकांड से जुड़ा कनेक्शन!

शूटर अमन की गिरफ्तारी से खुला राज, अनिल टाइगर की हत्या का जुड़ाव लोहरदगा के कुडू हत्याकांड से हुआ उजागर
Priyanshu Jha By Priyanshu JhaApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रांची:

राजधानी रांची में बीजेपी नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य शूटर अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले घटना के दिन ही पुलिस ने एक अन्य शूटर रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया था।

एसएसपी चंदन सिन्हा ने एसआईटी का किया गठन

इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के बाद रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। SIT की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और रोहित से पूछताछ के आधार पर शूटर अमन की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। सूत्रों की मानें तो इस मामले में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कुडू बस स्टैंड हत्याकांड से जुड़ा कनेक्शन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार शूटर रोहित ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि अनिल टाइगर की हत्या का सीधा संबंध लोहरदगा जिले के कुडू बस स्टैंड में हुए सुभाष जायसवाल हत्याकांड से है। रोहित को शक था कि सुभाष की हत्या में अनिल टाइगर का हाथ था, और इसी शक के आधार पर बदले की भावना में उसने यह कदम उठाया।

भाजपा का डीजीपी से मिलकर ज्ञापन

अनिल टाइगर की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार को विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात कर पूरे मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बढ़ते अपराध—हत्या, डकैती और दुष्कर्म की घटनाओं—को लेकर भी चिंता जताई।

रांची बंद और सियासी प्रतिक्रिया

बीजेपी, आजसू, जेडीयू और अन्य संगठनों ने हत्या के विरोध में रांची बंद का आह्वान किया था, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। शहर के प्रमुख बाज़ार बंद रहे और कई जगह सड़क जाम किया गया। आम जनता ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

क्या है पूरा मामला?

घटना 26 मार्च 2025 की है। रांची के कांके चौक पर अनिल टाइगर एक चाय की दुकान के पास खड़े थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही अनिल टाइगर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एक आरोपी की गिरफ्तारी की और घटनास्थल से बाइक बरामद की।

Anil Mahato Anil Tiger Murder Case BJP Jharkhand BJP Leader Murder jharkhand news Kudu Murder Case Lohardaga Crime Priyanshu Jha Ranchi Breaking News Ranchi Crime News Ranchi SIT Investigation Rohit Verma Shooter Shooter Aman Arrested SSP Chandan Sinha The Mediawala Express
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleधनबाद: असर्फी हॉस्पिटल पर ₹35 लाख का जुर्माना, आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी का आरोप
Next Article झारखंड में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार: मंत्री सुदिव्य कुमार ने रांची के खेल परिसरों का किया निरीक्षण
Priyanshu Jha
  • Website

Related Posts

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
जरूर पढ़ें

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

By Priyanshu JhaAugust 26, 20250

मुंबई में सोने के सिक्कों की नकली डील दिखाकर एक परिवार से 30 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने The Mediawala Express संपादक प्रियंशु झा से पूरी घटना साझा की और सबूत देने की बात कही। पुलिस से तुरंत कार्रवाई की अपील।

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2026 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?