Author: Priyanshu Jha

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज केन्द्रीय सरना समिति, भारत के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्होंने झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए समिति के कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। बैठक के दौरान केन्द्रीय सरना समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के हरमु में 14 सितंबर को आयोजित होने वाले करमा पूजा महोत्सव में आमंत्रित किया। यह महोत्सव झारखंड की आदिवासी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री…

Read More

Ranchi: शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 63 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें रांची में अनुसूचित जनजातियों और अनुसूचित जातियों के लिए छात्रावास निर्माण का निर्णय लिया गया। अनुसूचित जनजातियों के लिए 520 बेड और अनुसूचित जाति के लिए 528 बेड का छात्रावास करम टोली में बनेगा। अनुसूचित जाति की लड़कियों के लिए 7 मंजिला छात्रावास विमेंस कॉलेज में बनाया जाएगा। कैबिनेट में अन्य प्रमुख फैसले भी लिए गए: ये फैसले राज्य के विभिन्न वर्गों और योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में उत्पाद सिपाही भर्ती अभियान के दौरान शारीरिक परीक्षणों में 12 अभ्यर्थियों की मौत के पीछे साजिश का संकेत देते हुए दावा किया कि राज्य में लोगों को “खराब” कोविड वैक्सीन दी गई थी। सोरेन ने दावा किया, “झारखंड में लोगों को दी गई कोविड वैक्सीन खराब थी। इसका असर उन युवाओं पर देखा जा रहा है, जिनकी मृत्यु हुई है।” उन्होंने आगे कहा, “युवाओं की मौत के पीछे एक साजिश का शक है। मैंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।” मुख्यमंत्री ने पहले ही इन मौतों के कारणों की समीक्षा के लिए…

Read More

झारखंड सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण को माफ करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से राज्य के एक लाख 91 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा, जो कि कृषि ऋण के बोझ से दबे हुए थे। झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बैंकर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान बैंकों को निर्देशित किया कि वे इस ऋण माफी योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। श्री पत्रलेख ने स्पष्ट किया कि यह माफी उन किसानों के लिए है, जिन्होंने 31 मार्च 2020 तक 50,000 रुपये…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 18 अगस्त को झारखंड मुख्यमंत्री मइयाँ सम्मान योजना (JMMSY) का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष की उम्र की गरीबी रेखा से नीचे आने वाली पात्र महिलाओं को ₹1,000 की सहायता दी जाएगी। रक्षा बंधन के मौके पर, श्री सोरेन ने 81,000 महिलाओं के खातों में यह राशि हस्तांतरित की। श्री सोरेन ने इसे राज्य की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा, “रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, सरकार राज्य की आधी आबादी को एक उपहार दे रही है। इस योजना के तहत, सरकार महिलाओं के बैंक…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य के नेता राज्य के वकीलों की मदद के लिए काम कर रहे हैं। सरकार ने एक स्वास्थ्य बीमा योजना बनाई है, जिसके तहत झारखंड के वकीलों को बीमार होने या चोट लगने पर चिकित्सा देखभाल के लिए 5 लाख रुपये तक की मदद दी जाती है। यह योजना करीब 30,000 वकीलों के लिए है और इसका उद्देश्य उन्हें मदद की ज़रूरत पड़ने पर बड़े मेडिकल बिलों से बचाना है। काम बंद करने पर हर महीने पुराने वकीलों को मिलने वाले पैसे में बढ़ोतरी हुई है। अब उन्हें हर महीने 7,000 रुपये मिलने के…

Read More

झारखंड के पलामू में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान 15 लाख के इनामी नक्सली का सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। सहयोगी नक्सली 15 लाख के इनामी माओवादी कमांडर नितेश यादक का करीबी बताया जाता है। इनामी नक्सली का सहयोगी पर पलामू सहित अन्य जिलों में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार कामेश्वर यादव पलामू के पांडू थाना क्षेत्र का है मेदिनीनगर (पलामू)। शनिवार को पलामू पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। छतरपुर थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 15 लाख के इनामी माओवादी कमांडर नितेश यादव के करीबी सहयोगी कामेश्वर यादव उर्फ धनराज…

Read More

बंगाली डीड पर जंमीन म्यूटेशन का काम रांची में धड़ल्ले से होता आ रहा है जिसके कारण कई अफसर सलाखों के पीछे भी जा चुके हैं जिसमें डीसी समेत कई अधिकारीयों को ईडी ने बीते दिनों गिरफ्तार भी किया लेकिन इन सब के बावजूद अब कांके co जयकुमार राम ने कोलकाता से संबंधित जमीनों का दाखिल खारिज शुरू कर दिया है… हालांकी पूर्व अंचल अधिकारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने कोलकाता संबंधित ज़मिनों का दाखिल खारीज अस्वीकृत कर दिया था… साथ ही झारभूमि पोर्टल के डैसबोर्ड पर एनआईसी द्वारा किए संदिग्ध जमाबंदी में आनलाइन छेड़छाड़ से कायम जमाबंदी की सूची सभी…

Read More

अनंतपुर जिले के गुंती मंडल में बाचुपल्ली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक कार के नियंत्रण खोकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबक‍ि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल व्यक्ति एक ही परिवार के हैं। सर्कल इंस्पेक्टर वेंकट रामिरेड्डी घटना के पु‍ष्टि करते हुए यह जानकारी दी है।

Read More

Lok Sabha Election 2024 होम वोटिंग के तहत आज (18 मई) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह उनकी पत्नी गुरशरण कौर पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में वोटिंग की। चुनाव आयोग से शुरू की गई होम वोटिंग सुविधा 24 मई तक जारी रहेगी। बता दें कि दिल्ली में 25 मई को मतदान होगा।

Read More