Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार, 2027 तक संभालेंगे पद

October 24, 2026

तिलक-नीतीश की जोड़ी ने दिलाई जीत, भुवनेश्वर और वैभव का प्रदर्शन फीका

October 24, 2026

नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल ने दोषसिद्धि व फांसी की सजा को दी चुनौती

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 63 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें रांची में अनुसूचित जनजातियों और अनुसूचित जातियों के लिए छात्रावास निर्माण का निर्णय लिया गया।
बिहार/झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 63 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें रांची में अनुसूचित जनजातियों और अनुसूचित जातियों के लिए छात्रावास निर्माण का निर्णय लिया गया।

Priyanshu Jha By Priyanshu JhaSeptember 7, 2024Updated:September 8, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Ranchi: शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 63 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें रांची में अनुसूचित जनजातियों और अनुसूचित जातियों के लिए छात्रावास निर्माण का निर्णय लिया गया। अनुसूचित जनजातियों के लिए 520 बेड और अनुसूचित जाति के लिए 528 बेड का छात्रावास करम टोली में बनेगा। अनुसूचित जाति की लड़कियों के लिए 7 मंजिला छात्रावास विमेंस कॉलेज में बनाया जाएगा।

कैबिनेट में अन्य प्रमुख फैसले भी लिए गए:

  1. पोषण योजना 2024: इस योजना के तहत छात्रावासों में गैर-सरकारी संस्थानों के चयन के नियमों में बदलाव किया गया है। पहले केवल सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत पंजीकृत संस्थाएं ही चयनित हो सकती थीं। अब इसके साथ-साथ कंपनी एक्ट के तहत गठित समितियां और इंडियन एक्ट के तहत पंजीकृत सोसाइटियां, तथा NRLM के तहत स्वयं सहायता समूह भी इसमें भाग ले सकेंगे।
  2. JPSC परीक्षा सुधार: JPSC द्वारा आयोजित परीक्षाओं और साक्षात्कार के लिए आमंत्रित विशेषज्ञों के यात्रा भत्ता और मुद्रण भत्ता के लिए 29 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।
  3. आय और परिसंपत्ति प्रमाणपत्र की वैधता: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए जारी आय और परिसंपत्ति प्रमाणपत्र की वैधता को एक वर्ष तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह कैलेंडर वर्ष के आधार पर होता था।
  4. बंदियों की सजा पुनरीक्षण: राज्य में बंदियों की सजा पुनरीक्षण के नियम में बदलाव किया गया है। पहले, यदि किसी बंदी की रिहाई का अनुरोध नामंजूर कर दिया गया होता, तो उसे पुनः एक वर्ष बाद ही प्रस्तुत किया जा सकता था। अब इसमें संशोधन करते हुए, यदि बंदी की रिहाई का अनुरोध एक से अधिक बार नामंजूर हो चुका है, तो भी उसका पुनर्विचार किया जा सकेगा।
  5. पालना योजना की स्वीकृति: केंद्र सरकार द्वारा संचालित पालना योजना को स्वीकृति दी गई।
  6. फास्ट ट्रैक कोर्ट का संचालन: झारखंड में 22 फास्ट ट्रैक कोर्ट को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा और केंद्र प्रायोजित फास्ट ट्रैक कोर्ट से राज्य सरकार ने अलग होने का निर्णय लिया है।
  7. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना: इस योजना के तहत अब निजी स्कूलों में पढ़ रही आर्थिक रूप से कमजोर आरक्षित वर्ग की लड़कियों को भी लाभ मिलेगा। आठवीं कक्षा की छात्राओं को 2500 रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
  8. छतरपुर हरियाणा जलापूर्ति योजना: 232 करोड़ रुपये की लागत से छतरपुर हरियाणा जलापूर्ति योजना को मंजूरी दी गई है।
  9. अंशकालिक शिक्षकों का अवधि विस्तार: कल्याण विद्यालयों के अंतर्गत कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों की अवधि को मार्च 2025 तक या नियमित नियुक्ति होने तक बढ़ा दिया गया है।
  10. PH-D में प्रवेश: PH-D में प्रवेश के लिए जेट एग्जाम के नियमों में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) या OMR दोनों माध्यमों से आयोजित की जा सकेगी।
  11. आंगनबाड़ी केंद्रों में सुधार: राज्य के 38432 आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण के लिए 35409 रुपये और पेयजल व्यवस्था के लिए 20741 रुपये दिए जाएंगे।
  12. मईया सम्मान योजना: इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को लाभ मिलेगा। इससे लगभग 8 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाएंगे। राज्य में इस योजना पर कुल 67 अरब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  13. सहायक पुलिस कर्मियों के लिए लाभ: सहायक पुलिस कर्मियों का मानदेय 10000 रुपये से बढ़ाकर 13000 रुपये किया गया है। साथ ही, उन्हें 4000 रुपये मेडिकल भत्ता, 1 लाख रुपये दुर्घटना बीमा, और 4 लाख रुपये का बीमा भी मिलेगा। महिलाओं सहायक पुलिस कर्मियों को मातृत्व अवकाश भी दिया जाएगा, और उनका अवधि विस्तार भी 1 वर्ष तक किया जाएगा।
  14. दूध उत्पादकों को प्रोत्साहन: दूध उत्पादकों को अब 3 रुपये प्रति लीटर की जगह 5 रुपये प्रति लीटर सरकार से सहायता मिलेगी।
  15. राजकीय अधिकारियों के वेतनमान में वृद्धि: पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री, और दर्जा प्राप्त मंत्रियों के निजी सहायक आदि के वेतनमान में वृद्धि की गई है। पहले उन्हें 43512 रुपये की संविदा राशि मिलती थी, जो अब बढ़कर 44900 रुपये हो जाएगी।
  16. झारखंड गवर्नमेंट तकनीकी संवर्ग नियमावली 2024: इस नियमावली के गठन को स्वीकृति दी गई है।

ये फैसले राज्य के विभिन्न वर्गों और योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

https://youtu.be/-6mAKMVcSSs?si=CEc8DyP3DX7FY1hB
Hemant soren Jharkhand JMM news ranchi कैबिनेट की बैठक
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शारीरिक परीक्षणों में 12 अभ्यर्थियों की मौत के पीछे साजिश का संकेत देते हुए दावा किया..
Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज केन्द्रीय सरना समिति, भारत के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
Priyanshu Jha
  • Website

Related Posts

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार, 2027 तक संभालेंगे पद

October 24, 2026

जामताड़ा में रेल पटरी के पास मिले युवक-युवती के शव, मौत की वजह की जांच जारी

October 24, 2026

झारखंड में सड़क नेटवर्क विस्तार की तैयारी, बोकारो में पुल और रांची में सड़क सुधार की योजना

October 24, 2026

गांजा तस्करी मामले में रवींद्र कुमार सिंह को हाईकोर्ट से जमानत

October 23, 2026

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
देश/राज्य

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार, 2027 तक संभालेंगे पद

By Priyanshu JhaOctober 24, 20260

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को एक साल का सेवा…

तिलक-नीतीश की जोड़ी ने दिलाई जीत, भुवनेश्वर और वैभव का प्रदर्शन फीका

October 24, 2026

नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल ने दोषसिद्धि व फांसी की सजा को दी चुनौती

October 24, 2026

जामताड़ा में रेल पटरी के पास मिले युवक-युवती के शव, मौत की वजह की जांच जारी

October 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

जामताड़ा में रेल पटरी के पास मिले युवक-युवती के शव, मौत की वजह की जांच जारी

October 24, 2026

झारखंड में सड़क नेटवर्क विस्तार की तैयारी, बोकारो में पुल और रांची में सड़क सुधार की योजना

October 24, 2026

गांजा तस्करी मामले में रवींद्र कुमार सिंह को हाईकोर्ट से जमानत

October 23, 2026
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2026 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?