Author: Priyanshu Jha

पूर्वी चंपारण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का एक और महत्वपूर्ण चरण आज केसरिया, पूर्वी चंपारण में शुरू हुआ। यह यात्रा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सरकार के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरण के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय स्टालों का किया निरीक्षणसीएम नीतीश कुमार ने आज केसरिया स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुन्दरापुर में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उसके बाद सीएम ने आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत एक पोखर का लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके…

Read More

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में जन सुराज की सरकार बनने के बाद एक साल के भीतर बिहार से पलायन की गति को रोका जा सकता है। “राजनीतिक पार्टियां बिहार में नौकरियों के झूठे सपने दिखा रही”किशोर ने सोमवार को कहा कि वर्तमान में राजनीतिक पार्टियां बिहार में नौकरियों के झूठे सपने दिखा रही हैं। कोई पांच लाख नौकरियों की बात कर रहा है, तो कोई 10 लाख, जबकि वास्तविकता यह है कि बिहार में सरकारी नौकरियों की संख्या सिर्फ 23 लाख है, जो बिहार की जनसंख्या के 2त्न से भी कम…

Read More

मोतिहारी को कोटवा से जोड़ने के लिए धनौती नदी पर होगा पुल का निर्माण”, प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं पूर्वी चंपारण: प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरेराज पहुंचे और वहां जनता की मांगों तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप उन्होंने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले भी और आज भी कई गन्ना किसानों ने बताया कि गन्ने का जो मूल्य उन्हें मिलता है वह कम है। मैंने कल ही पश्चिम चम्पारण जिले की यात्रा के दौरान गन्ना उद्योग विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि गन्ना के…

Read More

रांची, 24 दिसंबर 2024:झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इन फैसलों का उद्देश्य राज्य के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और न्यायिक प्रक्रियाओं को मजबूती प्रदान करना है। सरकारी कर्मियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत राज्य सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतनमान के तहत दिनांक 01.07.2024 से महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि की स्वीकृति दी। सरकारी कर्मियों को अब 53% महंगाई भत्ता मिलेगा। इसी प्रकार, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनधारियों को भी 53% महंगाई राहत प्रदान की गई है। यह कदम…

Read More

पटना, 24 दिसंबर:भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक विशेष मिलन समारोह में आज बरबीघा के युवा समाजसेवी कुणाल किशोर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया। पार्टी विस्तार से संगठन मजबूत होता है: डॉ. दिलीप जायसवाल डॉ. जायसवाल ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, और संगठन पर्व के दौरान…

Read More

रांची, 24 दिसंबर 2024:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को औपचारिक आमंत्रण दिया गया है। यह आमंत्रण उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा (कैबिनेट) मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और कारागार (राज्यमंत्री) सुरेश राही ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात के दौरान सौंपा। मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से निमंत्रण पत्र, पवित्र गंगाजल और महाकुम्भ का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। यह आमंत्रण भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के इस भव्य आयोजन में झारखंड की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महाकुम्भ…

Read More

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में चल रही खींचतान पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि जनता दल यूनाईटेड (जदयू), राजग के साथ लड़े या महागठबंधन के साथ, अगले चुनाव में उन्हें 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी। “नीतीश कुमार आज राजनीतिक बोझ बन चुके”किशोर ने सोमवार को कहा कि आज यदि बिहार की जनता किसी से सबसे ज्यादा नाराज है, तो वो नीतीश कुमार हैं। जनता नीतीश के अफसर राज से परेशान है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी जानती है कि नीतीश कुमार आज राजनीतिक बोझ बन चुके हैं और कोई कंधा उन्हें उठा नहीं…

Read More

पटना/बगहा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज राज्य का अबतक हुए विकास एवं सरकार से और उम्मीद लगाए जनता से बातचीत कर उसे पूरा करने की मुहिम यानी प्रगति यात्रा पर निकले। नीतीश कुमार अपने पूर्व की चौदह यात्राओं की तरह प्रगति यात्रा का भी शुभारंभ करने के लिए सोमवार सुबह पटना हवाईअड्डे से पश्चिम चंपारण के लिए निकले। इस यात्रा में उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा तथा अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा की शुरुआत करते हुए पश्चिम चंपारण…

Read More

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज राज्य का अबतक हुए विकास एवं सरकार से और उम्मीद लगाए जनता से बातचीत कर उसे पूरा करने की मुहिम यानी प्रगति यात्रा पर निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण में महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि जो विकास में जो कमी रह गई है, उसे पूरा किया जाएगा। खेल विभाग मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि भ्रमण के क्रम में देखा गया कि बेतिया का स्टेडियम काफी पुराना हो गया है तथा यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ इसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। अतः यहां पर आधुनिक सुविधाओं…

Read More

पटना, 23 दिसंबर 2024: जद(यू) प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता श्री चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जद(यू) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने की। कार्यक्रम में जद(यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने चौधरी चरण सिंह के योगदान को स्मरण करते हुए कहा, “उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के हितों और उनके अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। गांव, गरीब और किसान के…

Read More