Author: Priyanshu Jha

पटना, 23 दिसंबर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि चार दशक से भी ज्यादा समय के बाद, 43 साल बाद भारत का कोई मजबूत प्रधानमंत्री कुवैत आया है। कुवैत में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया। श्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज का भारत नए मिजाज के साथ आगे बढ़ रहा है। यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज भारत के पास दुनिया का नंबर वन फिनटेक इकोसिस्टम है। इसके साथ…

Read More

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने गुजरात के वडोदरा में झारखंड निवासी दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग से मुलाकात कर उसकी स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने पीड़िता के परिवार को 4 लाख रुपये का चेक सौंपा और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मंत्री का दौरा और सहायता मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल वडोदरा के एसएसजी अस्पताल पहुंचा। मंत्री ने पीड़िता से मिलकर उसकी स्थिति की जानकारी ली और परिजनों को 4 लाख रुपये का आर्थिक सहायता चेक प्रदान किया। प्रतिनिधिमंडल में आईजी सुमन गुप्ता और सामाजिक कल्याण निदेशक किरण पांसी भी शामिल…

Read More

उज्जैन, मध्य प्रदेश। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने आज मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री और विधायक ने बाबा महाकाल से झारखंड के सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की। महाकाल मंदिर में भक्ति का भाव उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसे हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व प्राप्त है। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर प्रांगण में समय…

Read More

पटना, 13 दिसंबर 2024 जनता दल (यू0) के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान पार्टी के विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ भी मौजूद रहे। “वन नेशन वन इलेक्शन देशहित में है” अशोक चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन देशहित में है और जनता दल (यू0) हमेशा से इसका समर्थन करता रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव…

Read More

प्रयागराज में 14 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया है। महाकुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए प्रयागराज पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को लेकर एडवाइजरी जारी करना अनिवार्य हो जाता है। महाकुंभ 2025 की गाइडलाइन के मुख्य बिंदु सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी निर्देश आपातकालीन सेवाएं किसी भी आपात स्थिति…

Read More

दुमका, झारखंड:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज दुमका जिले के बासुकीनाथ धाम मंदिर में बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधियों के साथ पूजा संपन्न कराई गई। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर बाबा भोलेनाथ से झारखंडवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री और विधायक ने गर्भगृह में भगवान शिव का जलाभिषेक कर राज्य की प्रगति और कल्याण की कामना की। भव्य स्वागत और सम्मान दुमका जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त…

Read More

देवघर, झारखंड:झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज देवघर स्थित पवित्र बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह में शिवलिंग की पूजा संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा भोलेनाथ से झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना का पावन क्षण मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी ने पूरी श्रद्धा के साथ बाबा बैद्यनाथ के चरणों में शीश नवाया और राज्य के सभी नागरिकों के जीवन में समृद्धि और शांति के लिए कामना की। तीर्थ…

Read More

रोहतास: रोहतास के कोचस से पटना जाने वाले यात्रियों को परिवहन मंत्री शीला मंडल ने बड़ी सौगात दी है। महात्मा गांधी चौक परिसर से पटना जाने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की तरफ से चार बसों का परिचालन शुरू हो गया है। परिवहन मंत्री शीला मंडल ने हरी झंडी दिखाकर निगम की यात्री बसों को रवाना किया….इसके बाद शीला मंडल ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं मंडल ने कहा कि इन बसों के जरिए लोग एक ही दिन में कोचस से पटना आ जा सकते हैं।

Read More

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछड़ा- अतिपिछड़ा वर्ग को उचित सम्मान और सत्ता में भागीदारी दी। पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछड़ा- अतिपिछड़ा वर्ग को उचित सम्मान और सत्ता में भागीदारी दी। मगध सम्राट जरासंध के जन्मोत्सव समारोह सह चंद्रवंशी सम्मान रैली को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि चंद्रवंशी समाज और अतिपिछड़ों को सम्मान देना एनडीए…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज, 28 नवंबर 2024, को रांची के मोराबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने 56 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है। यह शपथग्रहण समारोह राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने ख़ुद शपथग्रहण मैदान का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 27 नवंबर को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची के मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों…

Read More