- Home
- Political
- Country/State
- Bihar/Jharkhand
- World
- Religion/Culture
- Technology
- Trending
- Entertainment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Priyanshu Jha
सरायकेला-खरसावां, 1 जनवरी 2025 नववर्ष के प्रथम दिन, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने खरसावां शहीद पार्क में स्थित शहीद स्मारक और वीर शहीद केरसे मुंडा चौक पर माल्यार्पण कर खरसावां गोलीकांड के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि खरसावां गोलीकांड हमारे आदिवासी समाज के संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। खरसावां गोलीकांड: संघर्ष और शहादत की अमिट गाथा मुख्यमंत्री ने खरसावां शहीद स्मारक को आदिवासी समुदाय के हक-अधिकार के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “यह स्मारक हमारी पहचान, हमारे शहीदों की स्मृति और उनके…
रांची। राजभवन में आज एक महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट हुई, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल को राज्य की विकास योजनाओं और प्राथमिकताओं की जानकारी दी और उम्मीद जताई कि नए वर्ष में झारखंड और अधिक प्रगति करेगा। विधायक कल्पना सोरेन ने भी राज्यपाल से विचार-विमर्श किया और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री और विधायक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए…
रांची, 31 दिसंबर 2024: राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में सभी जिलों के कल्याण अधिकारियों, प्रोजेक्ट डायरेक्टरों, आई०टी०डी०ए० और प्रमंडलीय उप-निदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में मंत्री ने कई जिलों में छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण के कार्य में धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई और जल्द सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। कोडरमा और रामगढ़ जिलों में धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी मंत्री चमरा लिंडा ने विशेष रूप से कोडरमा…
देवघर: हाल ही में हुए झारखंड विधानसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद देवघर के विधायक सुरेश पासवान ने नए साल के अवसर पर जनता को आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया और भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास और जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। जनता के प्रति आभार नए साल पर अपने संदेश में सुरेश पासवान ने कहा,”मैं देवघर की जनता का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया और मुझे सेवा का अवसर दिया। यह जीत मेरी…
रांची: कडरू रोड पर स्थित ‘Divine Spa and Salon’, जो बिरयानी महल के पास संचालित हो रहा है, पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों और जांच में यह बात सामने आई है कि स्पा की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा है। हमारी टीम ने इस मामले में फोन कॉल के जरिए जांच की, जिसमें लड़कियों द्वारा ग्राहकों को लुभाने की पुष्टि हुई। हमारे पास इस गतिविधि से जुड़े पुख्ता सबूत और कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जो इन आरोपों को सत्यापित करते हैं। सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को लुभाने का तरीका यह भी खुलासा हुआ है…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजभवन जाकर बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की। पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजभवन जाकर बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की।
नववर्ष की बधाई देते भारतीय जनता पार्टी के नेता रितेश कुमार सिंह कहा कि वर्ष 2025 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा पटना: भाजपा नेता रितेश कुमार सिंह ने प्रदेश एवं देशवासियों को नए वर्ष 2025) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. भाजपा नेता रितेश कुमार सिंह ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2025 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा. रितेश कुमार सिंह ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने…
पटना, 31 दिसंबर 2024बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकारी नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। यह दावा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम ने किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने में ऐसी पहल की है, जो राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। सरकारी नौकरी में बिहार शीर्ष पर हिमराज राम के अनुसार, बिहार सरकार ने सरकारी नौकरी देने के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया…
राजद से पूर्व विधानपार्षद रहे सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद अब इस सीट पर दोबारा चुनाव होने जा रहा है। उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है। पटना: राजद से पूर्व विधानपार्षद रहे सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द होने के बाद अब इस सीट पर दोबारा चुनाव होने जा रहा है। उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है। चुनाव आयोग के तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, 23 जनवरी 2025 को बिहार विधानपरिषद की इस सीट पर मतदान करवाया जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक, 23 जनवरी को…
प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “…मेरे के जाने के बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया है। ये गलत है जिन लोगों ने भी ये गलती की है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। पटना: बीपीएससी अभ्यर्थियों का समर्थन कर रहे जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस ने मेरे जाने के बाद छात्रों पर लाठीचार्ज किया है, जो कि गलत है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये मामला नहीं निपटा तो वे खुद 2 जनवरी से धरने पर बैठेंगे। प्रशांत किशोर ने मीडिया…