बोकारो/सेक्टर-12, झारखंड
रिपोर्ट: The Mediawala Express Team
झारखंड की राजनीति में एक बड़ा खुलासा सामने आया है — बोकारो में JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) की प्रत्याशी रही सरोज कुमारी और उनके पति मदन मोहन मास्टर पर फ्लैट बेचने के नाम पर ₹1.34 करोड़ की ठगी का संगीन आरोप है।
और अब बात यहीं नहीं रुकी — इस मामले में जनता ने FIR दर्ज करवा दी है, और सवाल उठा दिया है:
“क्या जनसेवा के नाम पर जनधोखा हो रहा है?”
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता हरिनारायण सिंह ने थाना सेक्टर-12, बोकारो में दी गई लिखित शिकायत में बताया है कि—
- वर्ष 2019 में सरोज कुमारी और उनके पति ने एक फ्लैट बेचने का प्रस्ताव दिया।
- झांसा देकर ₹1,34,75,000 (एक करोड़ चौंतीस लाख पचहत्तर हजार रुपए) हड़प लिए।
- कई बार कहने के बावजूद न तो फ्लैट की रजिस्ट्री हुई, न पैसा वापस किया गया।
- जब दबाव बना, तो सरोज कुमारी ने बार-बार “परिवार में बीमारी” का बहाना देकर टालमटोल किया।
- अब पता चला है कि वही फ्लैट किसी और को भी दिखाया जा रहा है — यानी सुनियोजित तरीके से दूसरे लोगों को भी ठगने की कोशिश।
FIR का असर — जनता ने खुद उठाई आवाज़
इस धोखाधड़ी के खिलाफ अब आम जनता ने मोर्चा खोल दिया है।
लोग कह रहे हैं कि:
“अगर ऐसे चेहरे JLKM जैसे संघर्षशील पार्टी से टिकट पाएंगे, तो जनता को किस पर भरोसा होगा?”
Jairam Mahato के नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल!
JLKM — यानी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, जिसकी पहचान है ईमानदारी, पारदर्शिता और जनआंदोलन — उसी पार्टी के नाम से जुड़कर अब सरोज कुमारी जैसे लोगों की हरकतें उसकी छवि को बिगाड़ रही हैं।
- Jairam Mahato जो जनता की आवाज़ बनकर उभरे थे,
- JLKM जो सिस्टम से लड़ने निकली थी —
अब उसी पार्टी को बदनाम करने की साजिश हो रही है, जहां ऐसे धोखेबाज़ तत्व घुसपैठ कर चुके हैं।
बड़ा सवाल: टिकट देने से पहले क्या नहीं होती जांच?
क्या JLKM ने टिकट देते वक्त सरोज कुमारी की पारिवारिक, आर्थिक और सामाजिक पृष्ठभूमि की जांच की थी?
- क्या पार्टी हाईकमान को नहीं पता था कि उनके प्रत्याशी पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप हैं?
- क्या जनता को भरोसा दिलाने वाली पार्टियाँ, अब भरोसा तोड़ने वालों को टिकट दे रही हैं?
जनता बोलेगी – अब नहीं चाहिए ‘ठगी वाली राजनीति’
बोकारो की सड़कों से अब आवाज़ उठ रही है —
“जनसेवा के नाम पर जनता से फ्रॉड बर्दाश्त नहीं!”
“सरोज कुमारी को तुरंत JLKM से निष्कासित किया जाए।”
“Jairam Mahato को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।”
FIR Highlights:
मामला दर्ज: थाना सेक्टर-12, बोकारो
धारा: धोखाधड़ी, विश्वासघात, आर्थिक शोषण
राशि: ₹1.34 करोड़
आरोपी: सरोज कुमारी और मदन मोहन मास्टर (सरकारी शिक्षक)
