The Mediawala Express | धनबाद, झारखंड

14 अप्रैल 2025

मुख्य बिंदु:

  • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने वक्फ कानून को झारखंड में न लागू करने की घोषणा की
  • बंगाल में हो रही हिंसा का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप
  • भाजपा पर कौम के खिलाफ साजिश रचने का आरोप
  • रांची में दर्जनों संगठनों ने वक्फ कानून के खिलाफ किया प्रदर्शन

क्या है पूरा मामला?

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में वक्फ कानून लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह बयान धनबाद के सरायढेला के कोलाकुसमा इलाके में एक निजी कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दिया।

इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वक्फ कानून के कारण बंगाल में हिंसा और जान-माल का नुकसान हो रहा है, और झारखंड में भी इसे लेकर आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी कौम को जानबूझकर निशाना बना रही है।

मंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा,

“भाजपा के पास न कोई मुस्लिम मंत्री है, न विधायक, न सांसद। फिर भी दिखावा कर रही है कि वो हमारी कौम की हितैषी है। असल में ये सब फूट डालो, राज करो की राजनीति है।”

उन्होंने कहा कि हमारी कौम मेहनतकश है, उन्हें रोजगार और परिवार के भरण-पोषण की चिंता है, लेकिन भाजपा उन्हें बेवजह उकसा रही है।

राज्य में विरोध प्रदर्शन तेज

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध झारखंड में भी तेज हो गया है। रविवार को रांची में राजभवन के पास “ऑल मुस्लिम यूथ एसोसिएशन (आमया)” के बैनर तले एक दर्जन संगठनों ने धरना दिया।

प्रदर्शनकारियों ने वक्फ कानून को संविधान विरोधी बताते हुए इसे सड़क से लेकर अदालत तक चुनौती देने की बात कही। धरने के बाद राज्यपाल को मांग पत्र भी सौंपा गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version