Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » “RIMS में मौत के साये में इलाज! क्या सिर्फ उद्घाटन और बयानबाजी तक सिमट गई है स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की जिम्मेदारी?”
बिहार/झारखंड

“RIMS में मौत के साये में इलाज! क्या सिर्फ उद्घाटन और बयानबाजी तक सिमट गई है स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की जिम्मेदारी?”

जर्जर दीवारें, झड़ती छतें, रिसता पानी—राज्य के सबसे बड़े अस्पताल की हालत बदतर, और स्वास्थ्य मंत्री ‘बेहतर स्वास्थ्य सेवा’ के दावों में मशगूल।
Priyanshu Jha By Priyanshu JhaMay 5, 2025Updated:May 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रांची

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को अगर एक तस्वीर में दिखाना हो, तो रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की पुरानी इमारतें उसके लिए सबसे भयावह उदाहरण होंगी। जहां मरीज इलाज के लिए नहीं, बल्कि हादसे का शिकार होने के लिए जैसे मजबूर हैं। दीवारों में दरारें, छतों से झड़ता प्लास्टर, टपकता पानी और हर कदम पर मौत का खतरा—क्या यही है झारखंड की स्वास्थ्य सेवा का चेहरा?

और सबसे बड़ा सवाल—स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आखिर कहां हैं? क्या उनका काम सिर्फ उद्घाटन करना और कैमरों के सामने बयान देना रह गया है?

एमजीएम हादसे से कुछ नहीं सीखा सरकार ने?

चंद दिन पहले ही जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में छत गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। राज्य भर में हड़कंप मच गया था। लेकिन ठीक उसी वक्त जब मीडिया एमजीएम को लेकर सवाल पूछ रहा था, RIMS की इमारतों में भी मौत मंडरा रही थी। रविवार को जब “The Mediawala Express” ने रिम्स का निरीक्षण किया, तो हालत दिल दहला देने वाले थे।

अब क्या स्वास्थ्य मंत्री तब जागेंगे जब RIMS में भी कोई छत गिरने से लाशें उठेंगी?

RIMS की हालत: मौत को न्योता देते हालात

  • ऑर्थो वार्ड में हमेशा टपकता है पानी।
  • ग्राउंड फ्लोर पर सिपेज इतना गंभीर कि फर्श तक फिसलन भरा।
  • छज्जे हर दिन झड़ते हैं, और उनके नीचे मरीजों के परिजन कपड़े सुखाते हैं।
  • ब्लड बैंक के बाहर छज्जा कभी भी गिर सकता है—हर मिनट वहां 50 से ज्यादा लोगों की आवाजाही।
  • जर्जर सीढ़ियों से हर हफ्ते कोई न कोई गिरकर चोटिल होता है।

क्या RIMS में कोई भवन निरीक्षण नहीं होता? क्या स्वास्थ्य मंत्री को इन सबकी जानकारी नहीं है? अगर है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं?

कैमरा ऑन तो मंत्री ऑन, कैमरा ऑफ तो सिस्टम ऑफ!

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हर प्रेस कॉन्फ्रेंस में “बेहतर स्वास्थ्य सुविधा”, “RIMS को मॉडल अस्पताल बनाने” जैसे भारी-भरकम वादे करते हैं। लेकिन RIMS की जमीनी सच्चाई इन वादों को झूठा साबित करती है। अस्पताल में ऐसे हालात में इलाज कराना किसी खतरे से कम नहीं।

क्या RIMS में मौत का इंतजार कर रही है सरकार?

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल की हालत ऐसी है, तो बाकी जिलों में क्या हाल होगा—सोचने भर से रूह कांप जाती है।

अगर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अब भी चुप हैं, तो ये चुप्पी सिर्फ नाकामी नहीं, लापरवाही और संवेदनहीनता भी है।

Irfan Ansari RIMS controversy Jharkhand Health Minister negligence RIMS अस्पताल जर्जर स्थिति RIMS की इमारत खतरे में RIMS में छत गिरने का खतरा एमजीएम हादसा सबक नहीं झारखंड सरकारी अस्पताल बदहाली झारखंड स्वास्थ्य विभाग विफलता झारखंड हॉस्पिटल मौत का साया स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर सवाल
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleराज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के संयुक्त ऑपरेशन से माओवादी सिमटे, लेकिन क्या यह स्थायी समाधान है या सिर्फ सतही सफलता?
Next Article “तलाक में ‘परित्याग’ का मतलब सिर्फ दूरी नहीं, रिश्ते को तोड़ने का पक्का इरादा भी ज़रूरी: झारखंड हाईकोर्ट”
Priyanshu Jha
  • Website

Related Posts

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
जरूर पढ़ें

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

By Priyanshu JhaAugust 26, 20250

मुंबई में सोने के सिक्कों की नकली डील दिखाकर एक परिवार से 30 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने The Mediawala Express संपादक प्रियंशु झा से पूरी घटना साझा की और सबूत देने की बात कही। पुलिस से तुरंत कार्रवाई की अपील।

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2026 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?