Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल दिनारा पहुंचे, सामाजिक समरसता समारोह में हुए शामिल
बिहार/झारखंड

बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल दिनारा पहुंचे, सामाजिक समरसता समारोह में हुए शामिल

Priyanshu Jha By Priyanshu JhaJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अतिप्राचीन भलुनी भवानी धाम के द्वार का किया शिलान्यास

रोहतास जाने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल का विभिन्न स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत

हम एक रहेंगे तभी मजबूत रहेंगे,: डॉ. दिलीप जायसवाल

पुरातन भारतीय संस्कृति में कभी भी किसी के साथ किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया : डॉ. जायसवाल

पटना, 13 जनवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज रोहतास जिले के दिनारा पहुंचे। यहां उन्होंने सामाजिक समरसता समारोह में शामिल होकर समाज को एकजुट बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी एक रहेंगे तभी मजबूत रहेंगे।

दिनारा के भलुनिधाम हाई स्कूल के मैदान में आयोजित सामाजिक समरसता समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस साल बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस चुनाव में एनडीए की सरकार बनाने के लिए हमें अभी से ही जुट जाना है।

उन्होंने कहा, “पुरातन भारतीय संस्कृति में कभी भी किसी के साथ किसी भी तरह का भेदभाव स्वीकार नहीं किया गया है। हमारे वेदों में भी जाति या वर्ण के आधार पर किसी भेदभाव का उल्लेख नहीं है। गुलामी के सैकड़ों वर्षों में आक्रमणकारियों द्वारा हमारे धार्मिक ग्रंथों में कुछ मिथ्या बातें जोड़ दी गईं, जिससे उनमें कई विकृतियां आ गईं। इसके कारण आज भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ और सबका विकास का मंत्र देकर देश को आगे ले जाने में जुटे हैं। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के संगठन का पहला काम होता है कि समाजबंधुओं में समरसता बनाए रखे और यही हमारा कर्तव्य भी है।

उन्होंने कहा, “कोई भी राष्ट्र कितना भी छोटा क्यों न हो, उसमें अनेक जाति और धर्म के लोग रहते हैं। इसके रहन-सहन, खान-पान, आचार-विचार, मान्यता, विश्वास और मूल्यों में विभिन्नता होती है। वास्तविकता है कि इन भिन्नताओं को समाप्त नहीं किया जा सकता, लेकिन इन भिन्नताओं के बावजूद समरसता पैदा किया जा सकता है।”

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल दिनारा के अतिप्राचीन एवं प्रसिद्ध भलुनी धाम मंदिर में पूजन-अर्चन कर देवी माँ के दिव्य दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया और माँ भवानी से बिहारवासियों के कल्याण की कामना की। इस दौरान सरना मोड़ स्थित अतिप्राचीन भलुनी भवानी धाम के द्वार का शिलान्यास किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल एवं जिले के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि भलुनी भवानी धाम में द्वार निर्माण से निश्चित ही पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और त्योहारों पर भीड़ बढ़ने पर अव्यवस्था नहीं होगी।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल के दिनारा, रोहतास जाने के क्रम में परमडीह पुल के पास भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने भावुक होते हुए कहा, “कार्यकर्ता बंधुओं का उत्साह देखकर अचंभित हूँ। आप सबका यह जुनून भाजपा में ऊर्जा का संचार करता है। आप सभी कार्यकर्ता साथियों का हृदयतल से कोटि-कोटि आभार।”

इस क्रम में भाजपा नेता सत्येंद्र वर्मा और कार्यकर्ताओं द्वारा भी भाजपा अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleविपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का प्रहार
Next Article विकसित बिहार विकासपुरुष माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्राथमिकता: परिमल कुमार
Priyanshu Jha
  • Website

Related Posts

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
जरूर पढ़ें

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

By Priyanshu JhaAugust 26, 20250

मुंबई में सोने के सिक्कों की नकली डील दिखाकर एक परिवार से 30 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने The Mediawala Express संपादक प्रियंशु झा से पूरी घटना साझा की और सबूत देने की बात कही। पुलिस से तुरंत कार्रवाई की अपील।

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2026 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?