Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » गणतंत्र दिवस 2025 तैयारियां तेज़: झारखंड में होगा भव्य समारोह, झांकियों का चयन करेगी कमिटी
बिहार/झारखंड

गणतंत्र दिवस 2025 तैयारियां तेज़: झारखंड में होगा भव्य समारोह, झांकियों का चयन करेगी कमिटी

Priyanshu Jha By Priyanshu JhaJanuary 9, 2025Updated:January 9, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रांची। झारखंड में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 के भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित बैठक में समारोह से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने झांकियों के माध्यम से झारखंड के समृद्ध सांस्कृतिक और सामाजिक चरित्र को प्रदर्शित करने पर जोर दिया।

मईंया सम्मान योजना और सड़क सुरक्षा की झलकियां होंगी शामिल

मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि झांकियों में मईंया सम्मान योजना और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया जाए। इसके लिए झांकियों के चयन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी तीन सदस्यीय कमिटी को सौंपी गई। इस कमिटी में कृषि सचिव श्री अबू बक्कर सिद्दिकी, पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बख्शी को शामिल किया गया है।

बैठक में तय किया गया कि समारोह में 12 से 13 विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिन्हें कमिटी द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।

समारोह की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा

बैठक में समारोह से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि रांची और दुमका के उपायुक्त आमंत्रण पत्रों की छपाई और वितरण समय पर सुनिश्चित करें। साथ ही प्रमुख प्रतिमाओं की सफाई, समारोह स्थल की बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, यातायात और पार्किंग प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, अग्निशमन, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्य सचिव ने मोरहाबादी मैदान के पास स्थापित एलईडी स्क्रीन की क्वालिटी सुधारने का निर्देश दिया।

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी झारखंड की झलक

परेड में सेना, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, जैप, जिला बल, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के प्लाटून के साथ-साथ सेना, सीआरपीएफ और जैप के बैंड भी हिस्सा लेंगे। परेड का रिहर्सल 18 से 24 जनवरी के बीच पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

  1. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के प्रस्ताव पर झारखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी झांकी का हिस्सा होगी।
  2. डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता ने झांकी में साइबर सुरक्षा को भी शामिल करने का सुझाव दिया, जिसे स्वीकृति मिली।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में गृह सचिव श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव श्री मस्तराम मीणा, ग्रामीण विकास सचिव श्री के श्रीनिवासन, दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त श्री अंजनी मिश्रा, आइजी अभियान श्री एबी होमकर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस 2025 समारोह झारखंड के सांस्कृतिक धरोहर और विकास को प्रदर्शित करने का एक अवसर होगा, जहां झांकियां राज्य के गौरवशाली पहलुओं को प्रस्तुत करेंगी।

BJP CONGRESS Election Hemant soren Jharkhand jharkhand latest news JMM Narendra Modi news Police ranchi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में रघुबर दास की भाजपा में वापसी, नई भूमिका पर कयास…जगह-जगह लगे बैनर
Next Article एनडीए प्रत्याशी ललन प्रसाद ने दाखिल किया नामांकन, CM नीतीश भी रहे मौजूद
Priyanshu Jha
  • Website

Related Posts

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
जरूर पढ़ें

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

By Priyanshu JhaAugust 26, 20250

मुंबई में सोने के सिक्कों की नकली डील दिखाकर एक परिवार से 30 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने The Mediawala Express संपादक प्रियंशु झा से पूरी घटना साझा की और सबूत देने की बात कही। पुलिस से तुरंत कार्रवाई की अपील।

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2026 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?