रांची: झारखंड के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। रांची के खेलगांव में 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में राज्य के योग्य युवा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती रैली की लोकेशन और तारीख

सेना भर्ती रैली रांची के खेलगांव मैदान में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों के बीच समाहरणालय में बैठक भी हो चुकी है। बैठक में सेना के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल विकास भोला ने भर्ती व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

युवाओं को मिलेगा अवसर

कर्नल विकास ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक झारखंड के युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका देना है। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सुबह 4 बजे से मेडिकल सुविधा, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उम्मीदवारों के लिए चेतावनी

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने युवाओं से दलालों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है और किसी बिचौलिए की कोई भूमिका नहीं है।

जरूरी दस्तावेज (Document Checklist):

  • ऑनलाइन जारी चरित्र प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र (Only Digital Accepted)
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • Admit Card (बारिश से बचा कर रखें)
  • Android मोबाइल फोन (अनिवार्य)

नोट: बिना दस्तावेजों के अभ्यर्थियों को रैली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

भर्ती पद और योग्यता:

ग्रुपपद का नामयोग्यता
Aअग्निवीर (जनरल ड्यूटी)10वीं पास
Bअग्निवीर (टेक्निकल)12वीं (PCM)
Cअग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर)12वीं (किसी भी स्ट्रीम)
Dअग्निवीर ट्रेड्समैन10वीं पास
Eअग्निवीर ट्रेड्समैन8वीं पास
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version