Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं,बेतिया में उच्च कोटि के स्टेडियम का होगा निर्माण”
बिहार

प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं,बेतिया में उच्च कोटि के स्टेडियम का होगा निर्माण”

Priyanshu Jha By Priyanshu JhaDecember 23, 2024Updated:December 30, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज राज्य का अबतक हुए विकास एवं सरकार से और उम्मीद लगाए जनता से बातचीत कर उसे पूरा करने की मुहिम यानी प्रगति यात्रा पर निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण में महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि जो विकास में जो कमी रह गई है, उसे पूरा किया जाएगा। खेल विभाग 
मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि भ्रमण के क्रम में देखा गया कि बेतिया का स्टेडियम काफी पुराना हो गया है तथा यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ इसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। अतः यहां पर आधुनिक सुविधाओं के साथ उच्च कोटि के स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इससे राज्य / राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल का आयोजन किया जा सकेगा। खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा। 

पथ निर्माण विभाग 
बरबत सेना से आई.टी.आई., सर्किट हाउस, स्टेडियम, प्रेक्षा गृह होते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, बेतिया तक सड़क का भ्रमण किया गया। यह सड़क अभी काफी संकीर्ण है। इसके चौड़ीकरण की पूर्व से भी मांग होती रही है। इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे मरीजों को अस्पताल आने-जाने में सुविधा होगी तथा लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। 

गन्ना उद्योग विभाग 
कई गन्ना किसानों ने बताया है कि गन्ने का जो मूल्य उन्हें मिलता है वह कम है। मुख्यमंत्री नीतीश ने गन्ना उद्योग विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि गन्ना के मूल्य में कम से कम 20 रु0 प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की जाए। 10 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी पहले ही की जा चुकी है। इसके अलावा 10 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी इसी सीजन से और की जाएगी, जिसका व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अब गन्ना किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में 20 रु० प्रति क्विंटल अधिक दाम मिलेगा। 

शिक्षा विभाग
पूर्व से यह मांग रही है कि उत्तर प्रदेश से सटे गंडक नदी के पार वाले 4 प्रखंडों में पढ़ने वाले युवाओं के लिए एक डिग्री कॉलेज खोलना चाहिए। उस क्षेत्र में कोई भी सरकारी कॉलेज नहीं है, इसलिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है कि इन 4 प्रखंडों के लिए अलग से एक डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। 

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं 

  • इस शहर का बाईपास नहीं होने की वजह से निश्चित रूप से जाम की गम्भीर समस्या होती होगी। इसके संबंध में वहां उपस्थित लोगों से भी बातें हुई हैं। पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि बेतिया शहर के नये बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।
  • बेतिया जिले के चनपटिया में उद्योग पर अच्छा काम हुआ है, सरकार यहां पर उद्योगों को और बढ़ावा देना चाहती है इसलिए यहां पर औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा।
  • मदनपुर से पनियहवा (उप्र.) तक सड़क (NH-727A) का निर्माण किया जाएगा। इससे बगहा एवं गोरखपुर की बीच की दूरी कम हो जाएगी।
  • इनरवा से वाल्मीकिनगर तक दोन कैनाल पर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
  • अमवा मन (सेनुवारिया) / रूलही में विद्युत पावर ग्रिड का निर्माण किया जाएगा। इससे बेतिया क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। 
  • वाल्मीकिनगर में लव-कुश पार्क का निर्माण किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleचौधरी चरण सिंह जयंती: किसानों की प्रगति में नीतीश सरकार की नई उड़ान
Next Article CM नीतीश, पश्चिम चंपारण में विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
Priyanshu Jha
  • Website

Related Posts

क्या हेमंत सोरेन ने थाम लिया है BJP का हाथ? जानें क्या है सच्चाई

April 9, 2025

दिल्ली चुनाव 2025: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, आप पिछड़ी

February 8, 2025

एनडीए एक है तो सभी ‘सेफ’ हैं: डॉ. दिलीप जायसवाल

January 16, 2025

बिहारियों ने अपनी मेहनत से देशभर में पाया है मान और सम्मान, केजरीवाल की कृपा से नहीं: मनीष यादव

January 10, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
जरूर पढ़ें

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

By Priyanshu JhaAugust 26, 20250

मुंबई में सोने के सिक्कों की नकली डील दिखाकर एक परिवार से 30 लाख रुपये की ठगी हुई। पीड़ित ने The Mediawala Express संपादक प्रियंशु झा से पूरी घटना साझा की और सबूत देने की बात कही। पुलिस से तुरंत कार्रवाई की अपील।

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025

झारखंड में बड़ा जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ों से बेची गई 10 करोड़ की सरकारी ज़मीन, एफआईआर का आदेश

August 20, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

मुंबई में बड़ा स्कैम: सोने के सिक्कों के नाम पर परिवार से 30 लाख की ठगी,मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग

August 26, 2025

झारखंड में सड़क निर्माण पर कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अब तक करोड़ों रुपए हुए बर्बाद

August 25, 2025

झारखंड में भी लागू होगा SIR? पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, बोले- “फर्जी वोटर्स की होगी पहचान”

August 23, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2026 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?