Browsing: बिहार/झारखंड

GST लागू होने के बाद झारखंड को अब तक 16,408 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो चुका है। वाणिज्य कर विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक कुल नुकसान 61,677 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। जानिए इसके पीछे की वजहें।

“डुबो-डुबो के मारेंगे”—मनसे प्रमुख राज ठाकरे की इस धमकी पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तंज कसते हुए कहा कि अब तो ठाकरे को हिंदी भी आ गई! मुंबई में हिंदी भाषियों पर बढ़ते हमलों के बीच, मराठी बनाम हिंदी की यह लड़ाई अब सियासी बयानबाज़ी के नए दौर में पहुंच गई है।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी झारखंड में निकाय चुनाव नहीं होने पर अदालत ने नाराजगी जताई है। मुख्य सचिव को 25 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश।

झारखंड में सरकार गिराने की साजिश को लेकर रांची पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपी अब रिमांड पर लिए जाएंगे और दिल्ली में होटल व एयरपोर्ट से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जानिए अब तक की पूरी कार्रवाई।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी के बिना चुनाव लड़ा जाए तो बीजेपी 150 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएगी। उन्होंने इसे पार्टी की मजबूरी बताया।

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मंईयां बलवान योजना की शुरुआत की है। इसके तहत 30 लाख महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

जेसीएपीसीपीएल कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। टाटा स्टील परिसर की इस जॉइंट वेंचर कंपनी में वेतन में 14 हजार रुपये मासिक की बढ़ोत्तरी हुई है। समझौता जनवरी 2024 से 2030 तक प्रभावी रहेगा और हर कर्मचारी को दो लाख रुपये एरियर भी मिलेगा।

रांची की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट ने सरयू राय पर गोपनीय दस्तावेज लीक केस में आरोप तय किए। विधायक ने आरोपों से इनकार कर ट्रायल लड़ने की बात कही।

सीबीआई ने हजारीबाग की गिद्दी-ए कोल परियोजना में अवैध वसूली के मामले में सीसीएल के मैनेजर, क्लर्क और कोल लिफ्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में डिजिटल लेन-देन और रिश्वत के सबूत मिले हैं।

झारखंड सरकार ने पलामू में हुए विवाद के बाद 4th ग्रेड की सभी भर्तियों पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नई नियमावली बनने तक चतुर्थ श्रेणी की कोई नियुक्ति नहीं होगी।