- Home
- Political
- Country/State
- Bihar/Jharkhand
- World
- Religion/Culture
- Technology
- Trending
- Entertainment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Sidharth Mishra
पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव प्रदेश की बर्बादी के सबसे बड़े नायक हैं। सिन्हा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के एजेंडा और भाषा पर हमलोगों वक्तव्य नहीं देते हैं। जो बिहार को बर्बाद किया, जो बिहार को जंगलराज का स्वरूप में गुंडराज के रूप में तब्दील किया, जो बिहार के अंदर फ्रॉड की राजनीति का शुरूआत किया। लालू प्रसाद यादव बिहार की बर्बादी के सबसे बड़े नायक है।…
भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर डॉ.भीमराव आंबेडकर का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया और कांग्रेस से देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। माझी ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कांग्रेस और उसके नेताओं ने आंबेडकर का अपमान किया है और यहां तक कि 1952 तथा 1954 के चुनावों में उनके खिलाफ प्रचार भी किया। भारत के लोग जानते हैं कि आंबेडकर का अपमान किसने किया है और उनका सम्मान किसने किया।” माझी ने आरोप लगाया कि पहले की कांग्रेस सरकारों ने मुस्लिम आरक्षण…
अटल सम्मान समारोह एवं काव्यांजलि का होगा आयोजन, पदयात्रा भी निकाली जाएगी पटना, 24 दिसंबर। ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जन्म जयंती 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर कई कार्यक्रम के आयोजित किए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि 100 वीं जन्म जयंती, हम सभी शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएंगे। इसके तहत एक वर्ष तक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसकी शुरुआत भी 25 दिसंबर से हो रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल…
पूर्वी चंपारण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का एक और महत्वपूर्ण चरण आज केसरिया, पूर्वी चंपारण में शुरू हुआ। यह यात्रा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सरकार के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरण के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागीय स्टालों का किया निरीक्षणसीएम नीतीश कुमार ने आज केसरिया स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुन्दरापुर में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उसके बाद सीएम ने आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत एक पोखर का लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके…
पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में जन सुराज की सरकार बनने के बाद एक साल के भीतर बिहार से पलायन की गति को रोका जा सकता है। “राजनीतिक पार्टियां बिहार में नौकरियों के झूठे सपने दिखा रही”किशोर ने सोमवार को कहा कि वर्तमान में राजनीतिक पार्टियां बिहार में नौकरियों के झूठे सपने दिखा रही हैं। कोई पांच लाख नौकरियों की बात कर रहा है, तो कोई 10 लाख, जबकि वास्तविकता यह है कि बिहार में सरकारी नौकरियों की संख्या सिर्फ 23 लाख है, जो बिहार की जनसंख्या के 2त्न से भी कम…
मोतिहारी को कोटवा से जोड़ने के लिए धनौती नदी पर होगा पुल का निर्माण”, प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं पूर्वी चंपारण: प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरेराज पहुंचे और वहां जनता की मांगों तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप उन्होंने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले भी और आज भी कई गन्ना किसानों ने बताया कि गन्ने का जो मूल्य उन्हें मिलता है वह कम है। मैंने कल ही पश्चिम चम्पारण जिले की यात्रा के दौरान गन्ना उद्योग विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि गन्ना के…
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में चल रही खींचतान पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि जनता दल यूनाईटेड (जदयू), राजग के साथ लड़े या महागठबंधन के साथ, अगले चुनाव में उन्हें 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी। “नीतीश कुमार आज राजनीतिक बोझ बन चुके”किशोर ने सोमवार को कहा कि आज यदि बिहार की जनता किसी से सबसे ज्यादा नाराज है, तो वो नीतीश कुमार हैं। जनता नीतीश के अफसर राज से परेशान है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी जानती है कि नीतीश कुमार आज राजनीतिक बोझ बन चुके हैं और कोई कंधा उन्हें उठा नहीं…
पटना/बगहा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज राज्य का अबतक हुए विकास एवं सरकार से और उम्मीद लगाए जनता से बातचीत कर उसे पूरा करने की मुहिम यानी प्रगति यात्रा पर निकले। नीतीश कुमार अपने पूर्व की चौदह यात्राओं की तरह प्रगति यात्रा का भी शुभारंभ करने के लिए सोमवार सुबह पटना हवाईअड्डे से पश्चिम चंपारण के लिए निकले। इस यात्रा में उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा तथा अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा की शुरुआत करते हुए पश्चिम चंपारण…
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज राज्य का अबतक हुए विकास एवं सरकार से और उम्मीद लगाए जनता से बातचीत कर उसे पूरा करने की मुहिम यानी प्रगति यात्रा पर निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण में महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि जो विकास में जो कमी रह गई है, उसे पूरा किया जाएगा। खेल विभाग मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि भ्रमण के क्रम में देखा गया कि बेतिया का स्टेडियम काफी पुराना हो गया है तथा यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ इसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। अतः यहां पर आधुनिक सुविधाओं…
रोहतास: रोहतास के कोचस से पटना जाने वाले यात्रियों को परिवहन मंत्री शीला मंडल ने बड़ी सौगात दी है। महात्मा गांधी चौक परिसर से पटना जाने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की तरफ से चार बसों का परिचालन शुरू हो गया है। परिवहन मंत्री शीला मंडल ने हरी झंडी दिखाकर निगम की यात्री बसों को रवाना किया….इसके बाद शीला मंडल ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं मंडल ने कहा कि इन बसों के जरिए लोग एक ही दिन में कोचस से पटना आ जा सकते हैं।