- Home
- Political
- Country/State
- Bihar/Jharkhand
- World
- Religion/Culture
- Technology
- Trending
- Entertainment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Priyanshu Jha
रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) ने समर शेड्यूल 2025 के तहत नई उड़ान समय-सारिणी जारी की है। मंगलवार से प्रभावी इस नई सूची में कुल 3 फ्लाइट्स को बंद कर दिया गया है, जिनमें कोलकाता और दिल्ली से जुड़ी महत्वपूर्ण उड़ानें शामिल हैं। यात्रियों को अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करने की सलाह दी गई है। क्या हैं मुख्य बदलाव? नई टाइम टेबल (Ranchi Airport Summer Flight Schedule 2025) एयरलाइनफ्लाइट रूटआगमनप्रस्थानइंडिगोकोलकाता-रांची7:207:40इंडिगोपुणे-रांची-बेंगलुरु8:058:40एयर इंडिया एक्समुंबई-रांची-मुंबई8:158:50एयर इंडियामुंबई-रांची-मुंबई8:259:00इंडिगोदिल्ली-रांची-दिल्ली9:109:40एयर इंडियादिल्ली-रांची-दिल्ली10:1010:40इंडिगोहैदराबाद-रांची10:2510:55इंडिगोमुंबई-रांची-मुंबई11:0011:55एयर इंडियाबेंगलुरु-रांची11:2511:55इंडिगोपटना-रांची-कोलकाता11:5512:25एयर इंडियाहैदराबाद-रांची13:1513:45एयर इंडियादिल्ली-रांची-दिल्ली13:2513:55इंडिगोदिल्ली-रांची-दिल्ली14:4515:15इंडिगोकोलकाता-रांची-पटना15:0515:35एयर इंडियाबेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु15:1515:45इंडिगोमुंबई-रांची-मुंबई16:0016:30इंडिगोबेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु16:1016:40इंडिगोअहमदाबाद-रांची16:2517:00एयर इंडियादिल्ली-रांची-दिल्ली16:4518:00इंडिगोदिल्ली-रांची-दिल्ली17:0017:30एयर इंडियादिल्ली-रांची-दिल्ली18:2018:50इंडिगोमद्रास-रांची-मद्रास18:4019:10इंडिगोभुवनेश्वर-रांची19:1019:30एयर इंडियाबेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु19:2519:55इंडिगोबेंगलुरु-रांची-पुणे19:5520:45इंडिगोदिल्ली-रांची-दिल्ली20:0520:35इंडिगोहैदराबाद-रांची20:3021:00इंडिगोकोलकाता-रांची20:4521:05 क्या है फ्लाइट बंद होने की वजह? अधिकारियों के अनुसार, मांग में गिरावट, कम यात्री लोड,…
रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य की शैक्षणिक संरचना में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव करते हुए TGT (स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक) और PGT (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक) पदों को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत 8900 शिक्षकों के पदों को खत्म कर दिया गया है, और उनकी जगह अब 1373 माध्यमिक सहायक आचार्य की भर्ती की जाएगी। कैबिनेट का अहम फैसला: हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। जानकारी के अनुसार: नए पदों का वेतनमान: नई नियुक्तियों में वेतनमान भी बदला गया है। जहां टीजीटी…
रांची। झारखंड में आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कथित भ्रष्टाचार की परतें अब खुलने लगी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस बहुचर्चित घोटाले की जांच के तहत झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 21 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सचिव समेत कई मेडिकल सेक्टर से जुड़े व्यक्तियों और संस्थानों के परिसरों पर की गई। ईडी के निशाने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के करीबी ईडी की टीमें रांची के पीपी कंपाउंड, लालपुर, मोरहाबादी, बरियातू, अशोक नगर, और जमशेदपुर के मैंगो इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। झारखंड…
रांची। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने राज्य के कॉलेज छात्रों के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है। अब राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गांवों में इंटर्नशिप करनी होगी, जिसके बदले सरकार उन्हें दो किस्तों में कुल 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘झारखंड ग्रासरूट्स इनोवेशन इंटर्नशिप योजना’ को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 14 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली, जिनमें यह योजना प्रमुख है। क्या है योजना का उद्देश्य? राज्य सरकार का कहना है कि इस इंटर्नशिप योजना…
एक दिन पहले संजय सेठ से मुलाक़ात ने बढ़ा दी सियासी सरगर्मियाँ! रांची। झारखंड की राजनीति में इन दिनों अचानक हलचल तेज़ हो गई है। एक ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी के बाद तेज़ होती सक्रियता चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर रांची से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से हुई उनकी एक “प्राइवेट मीटिंग” ने राजनीतिक हलकों में सनसनी फैला दी है। यह मुलाक़ात खुद हेमंत सोरेन ने अपने X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा की थी, जिसमें उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी नज़र आईं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह कोई सामान्य औपचारिकता नहीं…
अमेरिका और चीन के बीच आर्थिक तनातनी अब खुली व्यापारिक जंग में तब्दील होती दिख रही है। मंगलवार को व्हाइट हाउस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि चीन से आयातित सामानों पर अब कुल 104% टैरिफ लगाया जाएगा। यह टैरिफ बुधवार की आधी रात से प्रभावी होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, जिसे उन्होंने अब लागू कर दिया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह कदम अमेरिका की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लिया गया है। व्हाइट हाउस की चेतावनी: अब…
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने मंगलवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए JSSC चेयरमैन से पूछा है कि आखिर नियुक्तियां कब तक पूरी की जाएंगी। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति दीपक रोशन की खंडपीठ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आयोग नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर एक ठोस डेडलाइन तय करे और अदालत को उसकी जानकारी दे। जीन द्रेज की जनहित याचिका बनी आधार यह आदेश अर्थशास्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता जीन द्रेज द्वारा…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जहां एक ओर माध्यमिक शिक्षकों के लिए 1,373 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई, वहीं एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट टैक्स को 4% से बढ़ाकर 12% कर दिया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के स्पेन और स्वीडन दौरे को भी हरी झंडी दी गई है। शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी झारखंड सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए माध्यमिक शिक्षकों के 1,373 पदों…
रांची – झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए एक फैसले ने शिक्षित बेरोजगारों और शिक्षा व्यवस्था दोनों को गहरी चिंता में डाल दिया है। सरकार ने ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के कुल 8,900 पदों को सरेंडर करने का निर्णय लिया है। इस फैसले की चौतरफा आलोचना हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इसे “शिक्षित युवाओं के साथ क्रूर मजाक और शिक्षा तंत्र को कमजोर करने की साजिश” करार दिया है। मरांडी ने ट्वीट करते हुए कहा – “जब राज्य में शिक्षक के…
नई दिल्ली/रांची (विशेष संवाददाता): धार्मिक आयोजनों के दौरान बिजली कटौती पर झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई खत्म कर दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत की गई दलीलों और अनुपालन के आश्वासन को स्वीकार करते हुए केस को निस्तारित कर दिया। गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने 3 अप्रैल को रामनवमी और अन्य धार्मिक त्योहारों के दौरान बिजली कटौती को लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) को निर्देश दिया था कि वह ऐसे आयोजनों के समय बिजली आपूर्ति में व्यवधान…