Author: Priyanshu Jha

रामगढ़ झारखंड के पतरातू थाना क्षेत्र में मौसम की कहर ने एक बार फिर जान ले ली। गुरुवार की शाम बिजली गिरने से 11 वर्षीय छात्र अभिलाष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसी गांव का एक और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जो फिलहाल ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है। मृतक अभिलाष कुमार, डोकाटांड़ गांव निवासी राघो महतो का पुत्र था और उत्क्रमित उच्च विद्यालय डाडीडीह में कक्षा 6 का छात्र था। गुरुवार को वह डाडीडीह स्थित ट्यूटोरियल कोचिंग सेंटर से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में मौसम बिगड़…

Read More

11 अप्रैल 2025, देवघर: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज देवघर जिले के कुशमाहा गांव स्थित पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पिता स्व. हरिशंकर पत्रलेख के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय हरिशंकर जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। दोनों ने स्व. हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने…

Read More

धनबाद कोयलांचल कहे जाने वाले धनबाद जिले में इन दिनों भीषण जल संकट और बिजली आपूर्ति की समस्या लोगों के लिए दोहरी मुसीबत बन गई है। गुरुवार को शहर की सभी 19 जलमीनारों से जल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही, जिससे लगभग छह लाख लोग पीने के पानी से वंचित हो गए। जल बोर्ड की सफाई—शनिवार से मिलेगा पानी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जूनियर इंजीनियर डीएन महतो ने बताया कि तीन जगहों पर मेन राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज था। मुगमा ब्रिज के नीचे और निरसा के सिमपुर में मरम्मत हो गई है, लेकिन गोविंदपुर वन काली मंदिर के पास…

Read More

रांची दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-5298) शुक्रवार दोपहर उस वक्त यात्रियों के लिए डरावना अनुभव बन गई, जब उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान आसमान में हिचकोले खाने लगा। घटना के वक्त फ्लाइट लगभग 40,000 फीट की ऊंचाई पर थी। खराब मौसम के चलते फ्लाइट करीब 25 मिनट तक लड़खड़ाती रही, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार से भर गया प्लेन फ्लाइट दोपहर 1:20 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी और 2:20 बजे टर्बुलेंस की शुरुआत हुई। एक यात्री ने बताया, “फ्लाइट एक तरफ झुकने लगी और ऐसा लगा जैसे प्लेन करवट ले…

Read More

रांची झारखंड में नक्सलियों के खात्मे की रणनीति अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। वर्ष 2025-26 में कुल 125.54 करोड़ रुपये खर्च कर सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ने का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस योजना के लिए राशि जारी कर दी है, जिसे राज्य गृह विभाग के माध्यम से पुलिस मुख्यालय को सौंपा गया है। कहां खर्च होंगे 125 करोड़ रुपये? इस बजट का उपयोग नक्सल प्रभावित जिलों में निम्नलिखित क्षेत्रों में किया जाएगा: केंद्र सरकार की SRE स्कीम के तहत खर्च यह पूरा बजट “Security Related Expenditure (SRE)” स्कीम के तहत पश्चिमी…

Read More

रांची झारखंड पुलिस ने राज्यभर के मकान मालिकों को सख्त चेतावनी जारी की है। यदि किसी मकान मालिक ने जानबूझकर फरार या वांछित अपराधी को किराए पर जगह दी या पनाह दी, तो उसके खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा सकता है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के थानों को निर्देश दिया है कि किरायेदारों का अनिवार्य वेरिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए और लोगों को जागरूक किया जाए कि बिना वेरिफिकेशन के किसी को भी किराए पर मकान न दें। पुलिस ने शुरू किया किरायेदार वेरिफिकेशन अभियान झारखंड पुलिस ने हर थाने को किरायेदार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया…

Read More

रांची झारखंड की राजनीति में सनसनी फैलाने वाले BJP नेता अनिल टाइगर महतो हत्याकांड की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने खुलासा किया कि महतो की हत्या 4.5 करोड़ रुपए की मांग और 10 एकड़ जमीन पर कब्जे को लेकर रची गई थी। हत्या की साजिश रांची नहीं, बल्कि कोलकाता के एक होटल में बनाई गई थी। रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मुख्य साजिशकर्ता रांची का बिल्डर देवव्रत नाथ शाहदेव है, जिसने अपराधी अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। हत्या के लिए 2 लाख…

Read More

रांची: गुरुवार को झारखंड का मौसम अचानक करवट ले गया। दोपहर बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई जिलों में सड़कों और खेतों पर बर्फ जैसी सफेद चादर जम गई। तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि ने न सिर्फ लोगों की जान ली, बल्कि फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। वज्रपात की चपेट में आकर हजारीबाग, चुरचू और गुमला में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। प्रभावित जिलों की स्थिति • हजारीबाग: पदमा में 3 लोगों की मौत, चुरचू में 1 युवक की मौत…

Read More

The Mediawala Express | रांची रांची के कांके क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई भाजपा नेता अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के तार अब एक महंगी जमीन विवाद से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस ने अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार हैं। कब और कैसे हुई हत्या? घटना 26 मार्च 2025 को दोपहर के समय कांके चौक स्थित ठाकुर होटल के पास हुई थी, जहां अनिल टाइगर पर दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला…

Read More

रांची: झारखंड सरकार राज्य में खेल गतिविधियों को गति देने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में खेलकूद, युवा कार्य, कला-संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुरुवार को रांची के विभिन्न खेल परिसरों का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम का दौरा कर आगामी सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खेल विभाग और जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि आयोजन से पूर्व स्टेडियम की आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं को पूरी तरह सुदृढ़ किया जाए।…

Read More