- Home
- Political
- Country/State
- Bihar/Jharkhand
- World
- Religion/Culture
- Technology
- Trending
- Entertainment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Priyanshu Jha
रांची/बार्सिलोना | The Mediawala Express मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड अब वैश्विक निवेश मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है। राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वर्तमान में स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने झारखंड को निवेश के लिए एक “तैयार और अनुकूल गंतव्य” के रूप में प्रस्तुत किया। झारखंड में GIGA फैक्ट्री की स्थापना का बड़ा प्रस्ताव बार्सिलोना में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने Tesla Group A.S. (चेकोस्लोवाकिया) के CEO एवं सह-संस्थापक डुशान लिचार्डस से मुलाकात की। इस दौरान कंपनी की ओर से झारखंड में एक GIGA फैक्ट्री स्थापित करने का…
द मीडिया वाला एक्सप्रेस डेस्क | रांची रांची के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को जनवरी 2025 में निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि उन्होंने स्कूल की सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। मामला बेहद संवेदनशील है, लेकिन जब पूरे घटनाक्रम पर नज़र डाली जाती है, तो कई सवाल उठते हैं — खासकर इसलिए क्योंकि जिस घटना का ज़िक्र किया गया है वह 5 सितंबर 2024 (टीचर्स डे) के पूर्व की है, जबकि इसको लेकर शिकायत तकरीबन चार महीने बाद, जनवरी 2025 में की गई। क्या है पूरा मामला? छात्रा के कथित बयान के अनुसार, 5…
रांची झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित कारोबारी विमल अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दोनों कारोबारी राजवीर कंस्ट्रक्शन से जुड़े हैं, और उन पर मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित गंभीर आरोपों की जांच चल रही है। हरिओम टावर से लेकर ट्रस्ट कार्यालय तक ईडी की दबिश प्रवर्तन निदेशालय की टीमें मंगलवार सुबह रांची के हरिओम टावर स्थित फ्लैट नंबर 604, वहीं स्थित कार्यालय, और अन्य व्यावसायिक परिसरों पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और…
झारखंड में माओवादी नेटवर्क के सबसे खतरनाक चेहरों में शामिल प्रयाग मांझी उर्फ विवेक की मुठभेड़ में मौत कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सोची-समझी और गोपनीय रणनीति का परिणाम है—जिसके पीछे DGP अनुराग गुप्ता की बेजोड़ प्लानिंग और लीडरशिप रही। इस ऑपरेशन में प्रयाग समेत उसके पूरे दस्ते का सफाया हो गया, जो उत्तर छोटानागपुर में माओवाद को दोबारा जिंदा करने की कोशिश में जुटा था। सिर्फ एक रात में बनी रणनीति, लेकिन महीनों से चल रही थी प्लानिंग इस मुठभेड़ की पटकथा एक रात में लिखी गई—लेकिन इसकी पृष्ठभूमि पिछले डेढ़ महीने से बन रही थी। प्रयाग मांझी की…
झारखंड के गिरिडीह ज़िले में हाल ही में हुए एक बड़े ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक को मुठभेड़ में मार गिराया। इसके साथ ही कुल आठ नक्सलियों को ढेर कर दिया गया, जिनमें 10 लाख के इनामी साहेबराम मांझी और कई अन्य सक्रिय सदस्य शामिल थे। इस कार्रवाई को पारसनाथ और झुमरा पहाड़ी क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने के लिहाज से एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। 80 के दशक में शुरू हुई नक्सली यात्रा, डर का दूसरा नाम बना प्रयाग प्रयाग मांझी ने 1980 के दशक में नक्सल…
सोमवार, 21 अप्रैल 2025 की तड़के लगभग 05:30 बजे झारखंड के बोकारो जिले स्थित लालपनिया के लुगु हिल्स में सीआरपीएफ कोबरा कमांडो और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शुरू हुई। रुक–रुक कर लगातार दो घंटे तक चली इस मुठभेड़ में अब तक आठ नक्सली ढेर हो चुके हैं। दोनों ओर से कोई घायल सुरक्षा जवानों की रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे यह साफ़ है कि ऑपरेशन योजनाबद्ध तरीके से संचालित हुआ। बरामद हथियारों का ब्यौरा घटना स्थल से अभियानों में शामिल कमांडो ने निम्नलिखित अत्याधुनिक एवं देशी हथियार बरामद किए: ये भारी हथियार बड़े पैमाने पर मिलिशिया गतिविधियों के संकेत…
करणी सेना नेता की हत्या से झारखंड में तनाव झारखंड के जमशेदपुर शहर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की संदिग्ध हालात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात बालीगुमा क्षेत्र में हुई, जहाँ उनका शव NH-33 से लगभग 500 मीटर अंदर एक खेत में बरामद हुआ। सिर में मारी गई गोली, स्कूटी और हथियार भी बरामद पुलिस के अनुसार, विनय सिंह के सिर में गोली मारी गई थी। घटनास्थल से उनकी स्कूटी और एक पिस्तौल बरामद की गई है। उनके शरीर पर हाथ…
मधुबनी। मैथिली कला-संस्कृति को नए पंख देने निकलीं मधुबनी की बेटी और बॉलीवुड गायिका प्रिया मल्लिक इन दिनों अपनी पहली मैथिली फीचर फिल्म ‘शुभे हो शुभे’ के निर्माण से पहले एक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा को उन्होंने नाम दिया है – मिथिला शुभाशीष यात्रा। इस क्रम में प्रिया मल्लिक अपनी टीम के साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना कर रही हैं और अपनी फिल्म के सफल निर्माण व प्रस्तुति के लिए देवों का आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं। यात्रा के तहत वे हाल ही में अपने गृह जिले मधुबनी पहुंचीं, जहां उन्होंने मिथिला के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों का…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने एक अहम निर्णय में कहा है कि राज्य सरकार के किसी एक विभाग द्वारा राज्य के ही दूसरे विभाग के खिलाफ रिट याचिका दाखिल नहीं की जा सकती। अदालत ने इसे सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए याचिका खारिज कर दी है। यह फैसला तमरिया जाति को मुंडा जनजाति की उपजाति के रूप में मान्यता दिए जाने से संबंधित एक विवाद के संदर्भ में आया है। क्या है पूरा मामला? यह विवाद तब शुरू हुआ जब कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने एक रिट याचिका के माध्यम से आदिवासी कल्याण विभाग के तहत गठित जाति…
रांची झारखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में चुपचाप लेकिन ठोस प्रगति करते हुए देश के छह बड़े राज्यों को साक्षरता के मामले में पीछे छोड़ दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य की कुल साक्षरता दर 70 प्रतिशत से ऊपर है और इसमें शहरी इलाकों की स्थिति खासतौर पर उल्लेखनीय है। झारखंड की साक्षरता दर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों से बेहतर बताई गई है। राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन भारत में सात वर्ष से अधिक आयु के लोगों की राष्ट्रीय साक्षरता दर 77.5 प्रतिशत है। इस औसत की तुलना में झारखंड ने…