Author: Priyanshu Jha

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने मंगलवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए JSSC चेयरमैन से पूछा है कि आखिर नियुक्तियां कब तक पूरी की जाएंगी। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति दीपक रोशन की खंडपीठ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आयोग नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर एक ठोस डेडलाइन तय करे और अदालत को उसकी जानकारी दे। जीन द्रेज की जनहित याचिका बनी आधार यह आदेश अर्थशास्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता जीन द्रेज द्वारा…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जहां एक ओर माध्यमिक शिक्षकों के लिए 1,373 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई, वहीं एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट टैक्स को 4% से बढ़ाकर 12% कर दिया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के स्पेन और स्वीडन दौरे को भी हरी झंडी दी गई है। शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी झारखंड सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए माध्यमिक शिक्षकों के 1,373 पदों…

Read More

रांची – झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए एक फैसले ने शिक्षित बेरोजगारों और शिक्षा व्यवस्था दोनों को गहरी चिंता में डाल दिया है। सरकार ने ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के कुल 8,900 पदों को सरेंडर करने का निर्णय लिया है। इस फैसले की चौतरफा आलोचना हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इसे “शिक्षित युवाओं के साथ क्रूर मजाक और शिक्षा तंत्र को कमजोर करने की साजिश” करार दिया है। मरांडी ने ट्वीट करते हुए कहा – “जब राज्य में शिक्षक के…

Read More

नई दिल्ली/रांची (विशेष संवाददाता): धार्मिक आयोजनों के दौरान बिजली कटौती पर झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई खत्म कर दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत की गई दलीलों और अनुपालन के आश्वासन को स्वीकार करते हुए केस को निस्तारित कर दिया। गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने 3 अप्रैल को रामनवमी और अन्य धार्मिक त्योहारों के दौरान बिजली कटौती को लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) को निर्देश दिया था कि वह ऐसे आयोजनों के समय बिजली आपूर्ति में व्यवधान…

Read More

रांची झारखंड में एक बार फिर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने इसे चारा घोटाले की तरह का गबन करार दिया है और मामले की स्वतंत्र व उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मरांडी का आरोप है कि वर्ष 2019 से 2024 के बीच पेयजल विभाग में करीब 160 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में अवैध तरीके से निकासी की गई है। उन्होंने कहा कि यह निकासी राज्य…

Read More

रांची (ब्यूरो रिपोर्ट) महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए एक ओर जहां रसोई गैस महंगी हो गई है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर थोड़ी राहत की उम्मीद भी जताई है। सोमवार को केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी उज्ज्वला योजना और सामान्य दोनों उपभोक्ताओं पर लागू होगी। अब तक रांची में मिलने वाला गैस सिलेंडर जहां 860 रुपये का था, वह अब 910 रुपये में मिलेगा। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब पहले से ही घरेलू बजट…

Read More

रांची झारखंड में गर्मी से राहत मिलने वाली है, लेकिन राहत के साथ खतरे की भी चेतावनी है। राज्य में मंगलवार, 8 अप्रैल से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने के संकेत हैं। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 11 अप्रैल तक कई जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और ओले गिरने की संभावना जताई है। इसे लेकर राज्यभर के कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस दौरान दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे…

Read More

पलामू (झारखंड): झारखंड के पलामू जिले में रामनवमी के दिन एक शर्मनाक घटना सामने आई है। श्रीरामनवमी के जुलूस के दौरान एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता जुलूस देखने निकली थी और कुछ देर के लिए शौच के लिए अलग गई थी। तभी एक किशोर ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की ने शोर मचाया, लेकिन DJ की तेज़ आवाज़ में उसकी चीखें दब गईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाया और मौके से फरार हो गया। डरी-सहमी पीड़िता घर लौटी और…

Read More

पढ़िए, कैसे पलटी कार? पलामू, झारखंड: झारखंड पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस रायपुर से उसे रांची ला रही थी, तभी पलामू के चैनपुर इलाके में पुलिस वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैसे पलटी पुलिस की गाड़ी? सूत्रों के अनुसार, पुलिस वाहन तेज गति से चल रहा था और रास्ते में अचानक एक मोड़ पर गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया। इसी दौरान वाहन सड़क से फिसलकर पलट गया। इस मौके का फायदा उठाकर अमन साहू ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश की। जब…

Read More

अब तक 94 मरीजों को मिली त्वरित चिकित्सा सुविधा झारखंड सरकार द्वारा संचालित एयर एंबुलेंस सेवा राज्य में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे असहाय मरीजों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल से अब तक 94 मरीजों को झारखंड से देश के बड़े अस्पतालों में त्वरित चिकित्सा के लिए एयरलिफ्ट किया जा चुका है। इनमें से 78 मरीज रांची से, जबकि 11 अन्य जिलों से थे। आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षा का माध्यम राज्य में इस सेवा का लाभ आमजन से लेकर विशिष्ट व्यक्तियों तक को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान गंभीर…

Read More