पटनाः बिहार की राजधानी पटना में रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दो थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर चार लड़कियां और तीन लड़कों को पकड़ा है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रेस्टोरेंट को सील कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेस्टोरेंट के अंदर बनाए गए थे गुप्त कमरे
दरअसल, बाढ़ अनुमंडल के SBR चौराहे स्थित रोशनी रेस्टोरेंट में देह व्यापार का अवैध कारोबार चल रहा था, जिसकी सूचना मिलने के बाद बाढ़ थाने के SHO अरुण कुमार के नेतृत्व में अथमलगोला और पंडारक थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। रेस्टोरेंट के अंदर गुप्त कमरों का निर्माण किया गया था, जिनमें बेड लगाए गए थे। इन कमरों में आपत्तिजनक हालत में लड़कियां और लड़के पकड़े गए। इस दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। 

रेस्टोरेंट की संचालक और अन्य आरोपी गिरफ्तार
इसके साथ ही पुलिस ने रेस्टोरेंट की संचालक महिला और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के पीछे एक संकरी सी गली थी जो इन गुप्त कमरों तक जाती थी। इतना ही नहीं, रेस्टोरेंट के अंदर कई प्राइवेट केबिन भी बनाए गए थे। 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version