प्रकाशित: 7 जुलाई 2025 | The Mediawala Express डेस्क

रांची — झारखंड सरकार ने सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत पहले से प्रकाशित भर्ती विज्ञापन को रद्द कर दिया है। अब यह पूरी बहाली प्रक्रिया संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 के तहत नए सिरे से शुरू की जाएगी।

मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधियाचना वापस लेने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूर कर दिया है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

राज्य में सिपाही के 4919 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जनवरी-फरवरी 2024 में आवेदन लिए गए थे, लेकिन नियमावली बदलने के बाद यह प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब नई व्यवस्था लागू हो चुकी है, जिससे नियुक्ति की प्रक्रिया भी उसी के तहत दोबारा शुरू होगी।

-नए नियम लागू होने से पहले जो आवेदन लिए गए थे, उन पर आगे बढ़ना प्रशासनिक और कानूनी रूप से उपयुक्त नहीं था।

कितने पदों पर होनी थी भर्ती?

20 जिलों में नियमित तौर पर: 3799 पद

11 जिलों में बैकलॉग स्तर पर: 1120 पद

कुल: 4919 सिपाही पद

इन पदों पर हजारों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था लेकिन परीक्षा नहीं हो पाई थी।

अब आगे क्या होगा?

अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट से स्वीकृति दिलवाई जाएगी।

इसके बाद संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के अनुसार,

नए विज्ञापन के जरिए सिपाही बहाली प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी।

क्या है संयुक्त भर्ती नियमावली 2025?

12 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में

पुलिस, कक्षपाल, गृह रक्षा वाहिनी और उत्पाद सिपाही पदों के लिए

संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 को स्वीकृति दी गई थी।

इस नियमावली के तहत अब एकीकृत, पारदर्शी और समान प्रक्रिया से भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

झारखंड के स्कूलों में हर हफ्ते बैगलेस डे की तैयारी, खेल-कूद और वोकेशनल लर्निंग पर 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version