रांची में 2 लाख से अधिक पेंशनधारियों को मिला लाभ
झारखंड की राजधानी रांची में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 2,37,555 लाभार्थियों को DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जुलाई माह की पेंशन दी गई है। कुल ₹23.10 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजी गई है।
इसकी जानकारी रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पेंशन राशि पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
नहीं मिली पेंशन? इस नंबर पर करें शिकायत
अगर किसी लाभार्थी को जुलाई माह की पेंशन राशि नहीं मिली है, तो वह “अबुआ साथी” व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9430328080 पर शिकायत दर्ज कर सकता है। सभी शिकायतों पर सामाजिक सुरक्षा कार्यालय की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
योजनाओं के अनुसार लाभार्थी संख्या
सरकार ने निम्न योजनाओं के तहत लाभुकों के खातों में ₹1000 प्रति व्यक्ति की दर से राशि ट्रांसफर की है:
सभी लाभुकों को ₹1,000 प्रति माह की राशि DBT के माध्यम से प्रदान की गई।
