Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रांची में महिला सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य, छेड़छाड़ पर रद्द होगा लाइसेंस

June 6, 2025

बकरीद से पहले झारखंड पुलिस सख्त: डीजे, सोशल मीडिया और पशु तस्करी पर नजर, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

June 5, 2025

बोकारो स्टील प्लांट में भीषण हादसा: गर्म धातु की भाप से झुलसे पांच मजदूर, जांच शुरू

June 3, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरेराज पहुंचे,प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं
राजनीति

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरेराज पहुंचे,प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Sidharth Mishra By Sidharth MishraDecember 24, 2024Updated:December 24, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मोतिहारी को कोटवा से जोड़ने के लिए धनौती नदी पर होगा पुल का निर्माण”, प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

पूर्वी चंपारण: प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरेराज पहुंचे और वहां जनता की मांगों तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप उन्होंने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले भी और आज भी कई गन्ना किसानों ने बताया कि गन्ने का जो मूल्य उन्हें मिलता है वह कम है। मैंने कल ही पश्चिम चम्पारण जिले की यात्रा के दौरान गन्ना उद्योग विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि गन्ना के मूल्य में कम से कम 20 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की जाए। 10 रु. प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी पहले ही की जा चुकी है। इसके अलावा 10 रु. प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी इसी सीजन से और की जायेगी जिसका व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। मुझे खुशी है कि अब गन्ना किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में 20 रु. प्रति क्विंटल अधिक दाम मिलेगा।

नीतीश कुमार ने बताया कि आज यात्रा के दौरान मुझे मजुराहा जाने का मौका मिला। वहां पर धनौती नदी पर पुल बनाने की बात लोगों ने कही है। मुझे स्थल भ्रमण से स्पष्ट दिखा है कि यदि वहां पुल बनाया जाता है तो लोगों को कोटवा जाने में सुविधा होगी। मैंने पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया है कि मोतिहारी शहर को सीधे कोटवा से जोड़ने के लिए धनौती नदी पर पुल का निर्माण करायें। आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यहा अरेराज में श्री सामेश्वरनाथ मंदिर अवस्थित है जो पौराणिक महत्व का है। मुझे भी मंदिर जाने का अवसर मिला है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं जिनके लिए मंदिर परिसर में और सुविधाओं की आवश्यकता है तथा आने का रास्ता भी संकरा है। मैंने पर्यटन विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि मंदिर परिसर का विकास एवं मंदिर पहुंचने के लिए सुगम सम्पर्क पथ का निर्माण शीघ्र करायें।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • रक्सौल अनुमंडल में बंगरी नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध का निर्माण कराया जायेगा। इसके निर्माण से रक्सौल प्रखंड के संबंधित गांव लाभान्वित होंगे।
  • पूर्वी चम्पारण जिले में बागमती नदी के दाएं तटबंध पर पक्की सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे ढ़ाका-पताही- शिवहर-बेलसंड-रून्नीसैदपुर के बीच आवागमन सुलभ एवं सुचारू होगा।
  • घुड़दौर पोखर, पताही का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा। यह पोखर लगभग 750 वर्ष पुराना है।
  • सीता कुंड धाम के परिसर एवं सम्पर्क पथ का विकास किया जायेगा। इसके निर्माण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।
  • मेहसी उज्हिलपुर पंचायत के इब्राहिमपुर ग्राम में बूढ़ी गंडक नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
  • चिरैया शांति चौक से भेलवा बाजार घोड़ासहन तक सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे क्षेत्र की जनता के साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं को यातायात में सुविधा मिलेगी।
  • गांधी उच्च विद्यालय, बड़हरवा लखनसेन का विकास किया जायेगा। इस स्थल पर चम्पारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी जी लगभग 6 माह तक ठहरे थे तथा उनके द्वारा प्रथम बुनियादी विद्यालय की स्थापना की गयी थी। इसके विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा रक्सौल एयरपोर्ट के विकास का काम किया जा रहा है। इसका और विस्तार होना चाहिए। इसके लिए जितनी भी जमीन की आवश्यकता होगी राज्य सरकार उसे उपलब्ध कराएगी।
  • लाल-बकेया नदी पर बलुआ-गुआबारी के सामने RCC पुल का निर्माण किया जायेगा।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद बैठक: झारखंड में महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
Next Article प्रशांत किशोर ने कहा- पार्टियां राज्य में नौकरियों के झूठे सपने दिखा रही,जन सुराज की सरकार बनने पर बिहार से रुकेगा पलायन”
Sidharth Mishra
  • Website

Related Posts

क्या हेमंत सोरेन ने थाम लिया है BJP का हाथ? जानें क्या है सच्चाई

April 9, 2025

दिल्ली चुनाव 2025: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, आप पिछड़ी

February 8, 2025

एनडीए एक है तो सभी ‘सेफ’ हैं: डॉ. दिलीप जायसवाल

January 16, 2025

बिहारियों ने अपनी मेहनत से देशभर में पाया है मान और सम्मान, केजरीवाल की कृपा से नहीं: मनीष यादव

January 10, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
बिहार/झारखंड

रांची में महिला सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य, छेड़छाड़ पर रद्द होगा लाइसेंस

By Priyanshu JhaJune 6, 20250

राजधानी रांची में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम…

बकरीद से पहले झारखंड पुलिस सख्त: डीजे, सोशल मीडिया और पशु तस्करी पर नजर, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

June 5, 2025

बोकारो स्टील प्लांट में भीषण हादसा: गर्म धातु की भाप से झुलसे पांच मजदूर, जांच शुरू

June 3, 2025

झारखंड में रेलवे की लाचार व्यवस्था से यात्री बेहाल, मई में बार-बार ट्रेनों के समय में बदलाव और रद्दीकरण से बढ़ी परेशानी

June 3, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

रांची में महिला सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य, छेड़छाड़ पर रद्द होगा लाइसेंस

June 6, 2025

बकरीद से पहले झारखंड पुलिस सख्त: डीजे, सोशल मीडिया और पशु तस्करी पर नजर, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

June 5, 2025

बोकारो स्टील प्लांट में भीषण हादसा: गर्म धातु की भाप से झुलसे पांच मजदूर, जांच शुरू

June 3, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2025 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?