जमशेदपुर: टाटा स्टील और जापानी कंपनी निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम JCAPCPL (जेसीएपीसीपीएल) में कार्यरत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। कंपनी के वेतन पुनरीक्षण समझौते के तहत कर्मचारियों की मासिक सैलरी में ₹14,000 की सीधी बढ़ोतरी की गई है। यह समझौता जनवरी 2024 से दिसंबर 2030 तक प्रभावी रहेगा।

7 साल के वेतन समझौते में क्या है खास?

  • 14,000 रुपये की मासिक वृद्धि सीधे मूल वेतन और भत्तों में की गई है।
  • 1 जनवरी 2024 से 100% डीए को बेसिक पे में मर्ज किया गया।
  • प्रत्येक कर्मचारी को ₹2 लाख का एरियर मिलेगा, जिसका भुगतान सितंबर 2025 से पहले कर दिया जाएगा।

भत्तों में हुई महत्वपूर्ण बढ़ोतरी:

भत्ता प्रकारपुरानी राशिनई राशिवृद्धि
कन्वेन्स अलाउंस–₹1,200+₹1,200
पर्सनल अलाउंस–₹2,170+₹2,170
वाशिंग अलाउंस–₹1,700+₹1,700
एजुकेशन अलाउंस–₹1,300नया भत्ता
रात्रि पाली भत्ता₹80₹100+₹20
एलटीए (ब्लॉक वर्ष)₹22,000₹28,000+₹6,000
पर्सनल रिवॉर्ड (TPR जैसा)–₹1,500 (औसतन/माह)नया

प्रोन्नति के नए अवसर

कंपनी ने तीन नए ग्रेड जोड़े हैं जिससे रुके हुए प्रमोशन को गति मिलेगी। इससे उन कर्मचारियों को फायदा होगा जो लंबे समय से एक ही ग्रेड पर टिके हुए थे।

यूनियन की भूमिका

वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ने इस वेतन समझौते को कर्मचारियों की अपेक्षाओं से बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि यूनियन भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version