Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

झारखंड के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा बड़ा संबल, 1117 नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मंजूरी

June 7, 2025

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अब मवेशियों की मृत्यु पर मिलेगा बीमा लाभ, किसानों को नहीं झेलनी होगी आर्थिक चोट

June 7, 2025

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

June 7, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » स्वर्णिम भारत: विरासत एवं विकास की थीम पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए बिहार की झांकी प्रदर्शन हेतु चयनित
देश/राज्य

स्वर्णिम भारत: विरासत एवं विकास की थीम पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए बिहार की झांकी प्रदर्शन हेतु चयनित

Sidharth Mishra By Sidharth MishraJanuary 14, 2025Updated:January 14, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में बिहार की झाँकी का गौरवशाली विषयवस्तु है इस बार-महेश्वर हजारी

पटना, 14 जनवरी 2025: – आज दिनांक 14 जनवरी, 2025 को सूचना भवन के ‘संवाद’ कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को माननीय मंत्री श्री महेश्वर हजारी ने संबोधित करते हुए 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ बिहार की झाँकी के संदर्भ में बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह-2025 के अवसर पर झांकी के लिए निर्धारित विषय वस्तु स्वर्णिम भारत विरासत एवं विकास की थीम पर रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कर्तव्य पथ पर गंणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर बिहार सरकार की झांकी को प्रदर्शन हेतु चयनित किया गया है।

बिहार राज्य की झांकी में बिहार की समृद्ध ज्ञान एवं शांति की परंपरा को प्रदर्शित किया गया है। प्राचीन काल से बिहार ज्ञान, मोक्ष एवं शांति की भूमि रही है। झांकी में शांति का संदेश देते भगवान बुद्ध को प्रदर्शित किया गया है। भगवान बुद्ध की यह अलौकिक मूर्ति राजगीर स्थित घोड़ा कटोरा जलाशय में अवस्थित है, जहाँ प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। वर्ष 2018 में स्थापित एक ही पत्थर से बनी 70 फीट की भगवान बुद्ध की इस अलौकिक एवं भव्य मूर्ति के साथ घोड़ा कटोरा झील का विकास इको टूरिज्म के क्षेत्र में बिहार सरकार का अनूठा प्रयास है।

बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत अत्यन्त समृद्ध है। झांकी में प्राचीन नालन्दा महाविहार (विश्वविद्यालय) के भग्नावशेषों को भी दर्शाया गया है, जो इस बात के साक्षी हैं कि चीन, जापान एवं मध्य एशिया के सुदूरवर्ती देशों से छात्र यहाँ ज्ञान की प्राप्ति के लिए आते थे। नालन्दा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष प्राचीन भारत की ज्ञान परंपरा के प्रतीक हैं। इन भग्नावशेषों का संरक्षण एवं संवर्द्धन

भारतीय सांस्कृति की धरोहर को संजोने के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। बिहार सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों से नालन्दा का प्राचीन गौरव पुर्नस्थापित हो रहा है। यह स्थल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। बिहार सरकार बिहार की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में सतत प्रयत्नशील है। मूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में प्राचीन नालन्दा के भग्नावशेषों सहित अन्य धरोहरों को संजोने के साथ-साथ उस क्षेत्र का समेकित विकास भी सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक यहाँ आएँ एवं बिहार की विरासत से रूबरू हो सकें।

प्राचीन नालन्दा को ज्ञान केन्द्र के रूप में पुर्नस्थापित करने की दृष्टि से राजगीर में ही अन्तर्राष्ट्रीय नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी है। प्राचीन नालन्दा विश्वविद्यालय की वास्तुकला पर आधारित इस आधुनिक संरचना में सारिपुत्र स्तूप, गोपुरम प्रवेश द्वार तथा पारम्परिक बरामदे की अवधारणा को दर्शाया गया है। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से निर्मित इन संरचनाओं से यह विश्वविद्यालय कार्बन न्यूट्रल तथा Net Zero कैम्पस के रूप में स्थापित हुआ है। नवनिर्मित नालन्दा विश्वविद्यालय का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री बिहार की उपस्थिति में भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक 19.06.2024 को किया गया है। विरासत के साथ विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में बिहार सरकार द्वारा नालन्दा में राजगीर खेल परिसर तथा बिहार खेल विश्वविद्यालय की भी स्थापना की गयी है। इसी वर्ष राजगीर खेल परिसर में बिहार वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया जिसकी राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना की गयी।

बिहार सरकार के द्वारा झांकी के माध्यम से ज्ञानभूमि नालन्दा की प्राचीन विरासत एवं उसके संरक्षण हेतु किए जा रहे राज्य सरकार के प्रयासों को दर्शाने की कोशिश की गयी है। साथ ही नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना के माध्यम से बिहार को पुनः शिक्षा के मानचित्र पर वैश्विक रूप में स्थापित करने के प्रयास को दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त भगवान बुद्ध की अलौकिक एवं भव्य मूर्ति के साथ घोड़ा कटोरा झील को इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने के बिहार सरकार के अनूठे प्रयास को भी दर्शाया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के मुख्यमंत्री ने दी सोहराय, टुसू और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
Next Article कृषि विभाग में जल्द होगी एक हजार पदों पर बहाली, बिहार में आएगी नौकरियों की बहार
Sidharth Mishra
  • Website

Related Posts

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में घुसे भारतीय जांबाज, 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक | जानिए पूरी कहानी

May 7, 2025

झारखंड में आतंकी सोच के खिलाफ कड़ा एक्शन: नौशाद की गिरफ्तारी के बाद जांच में जुटी IB और SIT, फॉलोवर्स की भी निगरानी तेज

April 25, 2025

पहलगाम आतंकी हमले पर JMM की प्रतिक्रिया पर BJP ने उठाए सवाल, कहा – आतंकवाद पर क्यों चुप है सरकार?

April 25, 2025

भारत ने इंदुस जल संधि को किया स्थगित: रणनीतिक बदलाव या कूटनीतिक दबाव?

April 25, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
बिहार/झारखंड

झारखंड के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा बड़ा संबल, 1117 नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मंजूरी

By Priyanshu JhaJune 7, 20250

झारखंड में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया…

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अब मवेशियों की मृत्यु पर मिलेगा बीमा लाभ, किसानों को नहीं झेलनी होगी आर्थिक चोट

June 7, 2025

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

June 7, 2025

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में: 61 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई, कई स्कूलों में सभी छात्र फेल

June 7, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

झारखंड के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा बड़ा संबल, 1117 नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मंजूरी

June 7, 2025

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अब मवेशियों की मृत्यु पर मिलेगा बीमा लाभ, किसानों को नहीं झेलनी होगी आर्थिक चोट

June 7, 2025

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

June 7, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2025 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?