Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

June 7, 2025

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में: 61 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई, कई स्कूलों में सभी छात्र फेल

June 7, 2025

रांची में महिला सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य, छेड़छाड़ पर रद्द होगा लाइसेंस

June 6, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » UP वाला खेल झारखंड में: विकास दुबे के बाद अब अमन साहू का अंत
बिहार/झारखंड

UP वाला खेल झारखंड में: विकास दुबे के बाद अब अमन साहू का अंत

Priyanshu Jha By Priyanshu JhaMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पढ़िए, कैसे पलटी कार?

पलामू, झारखंड: झारखंड पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस रायपुर से उसे रांची ला रही थी, तभी पलामू के चैनपुर इलाके में पुलिस वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

कैसे पलटी पुलिस की गाड़ी?

सूत्रों के अनुसार, पुलिस वाहन तेज गति से चल रहा था और रास्ते में अचानक एक मोड़ पर गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया। इसी दौरान वाहन सड़क से फिसलकर पलट गया। इस मौके का फायदा उठाकर अमन साहू ने पुलिसकर्मियों से हथियार छीन लिया और भागने की कोशिश की।

जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में अमन साहू मारा गया।

क्या विकास दुबे की तरह ही हुआ अमन साहू का अंत?

झारखंड में गैंगस्टर राज के खात्मे का यह दूसरा बड़ा मामला है, जिसे उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी विकास दुबे से जोड़ा जा रहा है। 2020 में विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जब उसे कानपुर लाया जा रहा था, तब रास्ते में पुलिस वाहन पलटने के बाद उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया था।

अब ठीक वही कहानी झारखंड में दोहराई गई, जहां अमन साहू को रायपुर से रांची लाते समय पुलिस वाहन पलटा और उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

अमन साहू: झारखंड का गैंगस्टर, जिसने दहशत फैलाई

• 100 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे

• झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में रंगदारी, हत्या और अपहरण जैसे मामलों में लिप्त था

• खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताता था

• झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, पर कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी

क्या सच में हादसा या फिर सोची-समझी रणनीति?

अमन साहू की मौत पर अब सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोग इसे पुलिस की सोची-समझी रणनीति बता रहे हैं, जबकि पुलिस का दावा है कि यह सिर्फ एक हादसा था, जिसका फायदा उठाकर अमन भागने की कोशिश कर रहा था।

सच क्या है, ये तो जांच के बाद ही साफ होगा, लेकिन एक बात तय है—झारखंड में अमन साहू के खात्मे के साथ एक बड़े अपराधी का अंत हो गया।

Hemant soren Jharkhand jharkhand bihar latest news jharkhand bihar news in hindi jharkhand latest news jharkhand latest news in hindi Latest news and headlines news ranchi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में एयर एंबुलेंस सेवा का आप भी ले सकते हैं लाभ, पढ़ें देने होंगे कितने पैसे…
Next Article रामनवमी के जुलूस में दबी चीखें: नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग निकला
Priyanshu Jha
  • Website

Related Posts

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

June 7, 2025

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में: 61 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई, कई स्कूलों में सभी छात्र फेल

June 7, 2025

रांची में महिला सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य, छेड़छाड़ पर रद्द होगा लाइसेंस

June 6, 2025

बकरीद से पहले झारखंड पुलिस सख्त: डीजे, सोशल मीडिया और पशु तस्करी पर नजर, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

June 5, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
बिहार/झारखंड

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

By Priyanshu JhaJune 7, 20250

लड़कियों के भागने के पीछे प्रेम प्रसंग सबसे बड़ा कारण, पुलिस के सामने चुनौती बन…

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में: 61 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई, कई स्कूलों में सभी छात्र फेल

June 7, 2025

रांची में महिला सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य, छेड़छाड़ पर रद्द होगा लाइसेंस

June 6, 2025

बकरीद से पहले झारखंड पुलिस सख्त: डीजे, सोशल मीडिया और पशु तस्करी पर नजर, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

June 5, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

June 7, 2025

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में: 61 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई, कई स्कूलों में सभी छात्र फेल

June 7, 2025

रांची में महिला सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त: ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य, छेड़छाड़ पर रद्द होगा लाइसेंस

June 6, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2025 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?