Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

झारखंड के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा बड़ा संबल, 1117 नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मंजूरी

June 7, 2025

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अब मवेशियों की मृत्यु पर मिलेगा बीमा लाभ, किसानों को नहीं झेलनी होगी आर्थिक चोट

June 7, 2025

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

June 7, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » कांग्रेस और नेहरू ने आंबेडकर का अपमान किया, पार्टी को माफी मांगनी चाहिए’
बिहार/झारखंड

कांग्रेस और नेहरू ने आंबेडकर का अपमान किया, पार्टी को माफी मांगनी चाहिए’

Sidharth Mishra By Sidharth MishraDecember 24, 2024Updated:December 24, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर डॉ.भीमराव आंबेडकर का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया और कांग्रेस से देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। माझी ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कांग्रेस और उसके नेताओं ने आंबेडकर का अपमान किया है और यहां तक ​​कि 1952 तथा 1954 के चुनावों में उनके खिलाफ प्रचार भी किया। भारत के लोग जानते हैं कि आंबेडकर का अपमान किसने किया है और उनका सम्मान किसने किया।” 

माझी ने आरोप लगाया कि पहले की कांग्रेस सरकारों ने मुस्लिम आरक्षण को प्राथमिकता दी, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) के हितों की अनदेखी की गई। माझी ने दावा किया, ‘‘आंबेडकर ने इसका कड़ा विरोध किया, जिसके कारण नेहरू के साथ उनके मतभेद पैदा हुए, जो अंततः उनके इस्तीफे का कारण बना।” आंबेडकर पहले नेहरू मंत्रिमंडल में केंद्रीय कानून मंत्री थे और उन्होंने ने 1951 में इस्तीफा दे दिया था। संसद में संविधान पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित टिप्पणी को लेकर पिछले सप्ताह विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर चौतरफा हमला किया और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। माझी ने दावा किया कि नेहरू ने डॉ. बी.सी.रे को लिखे पत्र में कहा था कि आंबेडकर के इस्तीफे से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

PunjabKesari

नेहरू ने चुनावों में आंबेडकर के खिलाफ प्रचार भी किया था

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नेहरू ने चुनावों में आंबेडकर के खिलाफ प्रचार भी किया था।” उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने हमेशा डॉ.आंबेडकर सम्मान किया है। माझी ने देश की महान हस्तियों के प्रति भाजपा के सतत सम्मान को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मध्य प्रदेश में आंबेडकर के जन्म स्थान पर उनके सम्मान में स्मारक स्थापित कराया था। इसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में ‘आंबेडकर सेंटर’ खोला।” 

माझी ने यह भी आरोप लगाया कि 1970 में कांग्रेस सरकार ने नारायण सदोबा काजरोलकर को पद्म पुरस्कार दिया था, जिन्होंने चुनाव में आंबेडकर को हराया था। माझी ने कहा, ‘‘यह एक अजीब स्थिति है जहां कांग्रेस दूसरों पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाती है जबकि नेहरू ने स्वयं उनका अनादर किया था।” उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर राजनीतिक साजिश रचने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हालिया टिप्पणी को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleभारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जन्म जयंती ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर होंगे कई कार्यक्रम
Next Article रघुवर दास ने ओडिशा के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, झारखंड की राजनीति में करेंगे एंट्री?
Sidharth Mishra
  • Website

Related Posts

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में घुसे भारतीय जांबाज, 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक | जानिए पूरी कहानी

May 7, 2025

झारखंड में आतंकी सोच के खिलाफ कड़ा एक्शन: नौशाद की गिरफ्तारी के बाद जांच में जुटी IB और SIT, फॉलोवर्स की भी निगरानी तेज

April 25, 2025

पहलगाम आतंकी हमले पर JMM की प्रतिक्रिया पर BJP ने उठाए सवाल, कहा – आतंकवाद पर क्यों चुप है सरकार?

April 25, 2025

भारत ने इंदुस जल संधि को किया स्थगित: रणनीतिक बदलाव या कूटनीतिक दबाव?

April 25, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
बिहार/झारखंड

झारखंड के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा बड़ा संबल, 1117 नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मंजूरी

By Priyanshu JhaJune 7, 20250

झारखंड में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया…

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अब मवेशियों की मृत्यु पर मिलेगा बीमा लाभ, किसानों को नहीं झेलनी होगी आर्थिक चोट

June 7, 2025

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

June 7, 2025

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में: 61 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई, कई स्कूलों में सभी छात्र फेल

June 7, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

झारखंड के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा बड़ा संबल, 1117 नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मंजूरी

June 7, 2025

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अब मवेशियों की मृत्यु पर मिलेगा बीमा लाभ, किसानों को नहीं झेलनी होगी आर्थिक चोट

June 7, 2025

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

June 7, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2025 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?