Close Menu
The Mediawala Express
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

झारखंड के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा बड़ा संबल, 1117 नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मंजूरी

June 7, 2025

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अब मवेशियों की मृत्यु पर मिलेगा बीमा लाभ, किसानों को नहीं झेलनी होगी आर्थिक चोट

June 7, 2025

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

June 7, 2025
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
The Mediawala Express
Subscribe Login
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Home » मुख्यमंत्री नीतीश ने सीवान को दी 109 करोड़ रुपए की सौगात, 127 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
बिहार/झारखंड

मुख्यमंत्री नीतीश ने सीवान को दी 109 करोड़ रुपए की सौगात, 127 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Sidharth Mishra By Sidharth MishraJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के क्रम में पचरुखी प्रखंड के ग्राम नारायणपुर में प्रस्तावित सीवान-बाईपास का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मैप के माध्यम से प्रस्तावित सीवान-बाईपास के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। 

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में सीवान जिला को लगभग 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 127 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 83 करोड़ 47 लाख 37 हजार रुपए की लागत से 122 योजनाओं का उ‌द्घाटन तथा 25 करोड़ 38 लाख 27 हजार रुपए की लागत से 5 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 

सीवान-बाईपास का स्थल निरीक्षण 
मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के क्रम में पचरुखी प्रखंड के ग्राम नारायणपुर में प्रस्तावित सीवान-बाईपास का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मैप के माध्यम से प्रस्तावित सीवान-बाईपास के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तावित पथ मोहम्मदपुर मोड़ (एन0एच0-531) से छपिया-टेढ़िघाट-गोपालपुर (एनएच-227ए) में आ.रो.बी सहित चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जाना है। इस प्रस्तावित पथ की कुल लंबाई 13.80 किलोमीटर है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रस्तावित पथ का कार्य यथाशीघ्र शुरू कराएं। इसके बन जाने से आवागमन सुगम होगा। लोगों की जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने तालाब में छोड़ा मछली का जीरा 
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने सीवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड स्थित मचकना पंचायत के ग्राम करहनु में जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत सौंदर्गीकृत कराए गए तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तालाब में मछली का जीरा छोड़ा। तालाब निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तालाब के चारों तरफ सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराएं। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। तालाब के चारों तरफ यहां अच्छे ढंग से वृक्षारोपण कराया गया है। यह अच्छी बात है। हमलोग वर्ष 2019 से जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत कर सभी सार्वजनिक तालाब, पोखर, कुओं आदि के सौंदर्गीकरण एवं जीर्णोद्धार का काम कर रहे हैं। 

करहनु गांव के वार्ड संख्या-2 में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने करहनु गांव के वार्ड संख्या-2 में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के पठन-पाठन के विषय में जानकारी ली। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहनु, हुसैनगंज का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर ओ.पी.डी. कक्ष, टेली मेडिसिन आदि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से सीवान जिले के कई विकास योजनाओं से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय करहनु के प्रांगण में 8.74 लाख रुपये की लागत से मनरेगा अंतर्गत निर्मित सार्वजनिक खेल मैदान का मुख्यमंत्री ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लोक सेवा केंद्र एवं पंचायत सरकार भवन मचकना का निरीक्षण कर सरपंच न्यायालय, पुस्तकालय आदि का जायजा लिया। 

PunjabKesari

मनरेगा हाट का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री ने करहनु बाजार के प्रांगण में 7.18 लाख रुपये की लागत से निर्मित मनरेगा हाट का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बासगीत पर्चा, सतत् जीविकोपार्जन योजना एवं परियोजना निधि अंतर्गत जीविका दीदियों को 51 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत ई-रिक्शा की चाबी, 19 जीविका दीदियों को 42 लाख 6 हजार 736 रुपये प्रोत्साहन राशि का सांकेतिक चेक, 29 हजार 663 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 3,51,506 जीविका दीदियों को बैंक लिकेंज द्वारा 101 करोड़ रूपये का सांकेतिक चेक, जीविका भवन की चाबी, मुख्यमंत्री चौर विकास योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना की चाबी, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना के तहत बैटरी चलित वाहन की चाबी, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड लाभुकों को प्रदान किया। 

PunjabKesari

जीविका दीदियों के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री 
प्रगति यात्रा के क्रम में आयोजित जीविका दीदियों के संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सीवान जिला अंतर्गत जीरादेई प्रखंड के भैसाखाल में 520 आसन वाले नवनिर्मित राजकीय अतिपिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय के शैक्षणिक सह प्रशासनिक भवन का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस आवासीय विद्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित पथ सीवान आंदर पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस पथ की कुल लंबाई 16.250 किलोमीटर है। मैप के माध्यम से अधिकारियों ने इस पथ के विषय में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सारण एवं सीवान जिला अंतर्गत छपरा (एनएच-31, बलिया मोड़) मांझी-दरौली-गुठनी (एनएच-227ए) पथ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इस पथ की कुल लंबाई 72.183 किलोमीटर है, जिसकी कुल लागत 701 करोड़ 25 लाख 89 हजार रुपये है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleCM नीतीश ने सिवान में की बड़ी घोषणाएं,100 वर्ष पुराने इस मेले को मिलेगा राजकीय मेले का दर्जा
Next Article झारखंड कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: देवघर में एम्स, बजट सत्र की घोषणा, शिक्षा और पुलिस सेवा में सुधार पर मुहर!
Sidharth Mishra
  • Website

Related Posts

झारखंड के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा बड़ा संबल, 1117 नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मंजूरी

June 7, 2025

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अब मवेशियों की मृत्यु पर मिलेगा बीमा लाभ, किसानों को नहीं झेलनी होगी आर्थिक चोट

June 7, 2025

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

June 7, 2025

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में: 61 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई, कई स्कूलों में सभी छात्र फेल

June 7, 2025

Comments are closed.

Ad
Ad
Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss
बिहार/झारखंड

झारखंड के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा बड़ा संबल, 1117 नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मंजूरी

By Priyanshu JhaJune 7, 20250

झारखंड में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया…

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अब मवेशियों की मृत्यु पर मिलेगा बीमा लाभ, किसानों को नहीं झेलनी होगी आर्थिक चोट

June 7, 2025

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

June 7, 2025

झारखंड में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में: 61 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई, कई स्कूलों में सभी छात्र फेल

June 7, 2025

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

मीडिया वाला एक्सप्रेस एक ऐसा डिजिटल समाचार का मंच है, जहां आपको सीधे सच्ची खबर मिलती है। दिन प्रतिदिन देश विदेश व प्रदेश में क्या घटनाएं हो रही है, वह सारा समाचार आपके पास पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारी है।
We're accepting new partnerships right now.

Head Office: The Mediawala Express, Second Floor, Above DCB bank, Vikas Chowk, Near Vikas Vidyalaya, Neori, Ranchi, Jharkhand, 835217
Email Us: digital@themediawalaexpress.live
Contact: +91 94717 10036

Our Picks

झारखंड के ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा बड़ा संबल, 1117 नए उपकेंद्र भवनों के निर्माण को मंजूरी

June 7, 2025

झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान: अब मवेशियों की मृत्यु पर मिलेगा बीमा लाभ, किसानों को नहीं झेलनी होगी आर्थिक चोट

June 7, 2025

जमशेदपुर में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं बनी चिंता का कारण, हर चौथे दिन दर्ज हो रही गुमशुदगी

June 7, 2025
Quick Link
  • Home
  • Political
  • Country/State
  • Bihar/Jharkhand
  • World
  • Religion/Culture
  • Technology
  • Trending
  • Entertainment
The Mediawala Express
Facebook X (Twitter) LinkedIn YouTube
© 2025 TheMediaWala. Designed by Protonshub Technologies.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?