- Home
- Political
- Country/State
- Bihar/Jharkhand
- World
- Religion/Culture
- Technology
- Trending
- Entertainment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Priyanshu Jha
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी करने की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर से पहले परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद स्कूल और संस्थान दोपहर बाद से इन्हें डाउनलोड कर छात्रों को वितरित कर सकेंगे। 11 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं JAC के नए अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने बताया कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा से पहले स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड मिल जाए। जिन विद्यार्थी या उनके…
झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार के कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक अहम फैसले में राज्य सरकार पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला पत्थर खनन लीज निरस्त करने से जुड़ा था, जिसमें अदालत ने पाया कि संबंधित अधिकारियों ने प्रार्थी को उचित जानकारी दिए बिना ही उसका लीज रद्द कर दिया। क्या है पूरा मामला? दरअसल, यह मामला पलामू जिले से जुड़ा है, जहां आनंद कुमार सिंह को पत्थर खनन का लीज मिला था। लेकिन, बिना किसी पूर्व सूचना और सुनवाई के ही उनका लीज निरस्त कर दिया गया। इस फैसले को चुनौती देते हुए आनंद…
झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हुई इस वारदात का कारण जमीनी विवाद निकला। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या में इस्तेमाल की गई AK-47 जम्मू-कश्मीर में तैनात एक सेना के जवान ने चुराई थी और फिर उसे रांची लाकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है। जमीन विवाद बना खूनी खेल की वजह जानकारी के मुताबिक, नगड़ी के कतरपा इलाके में चार…
झारखंड में एक बार फिर से ठंड का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के खत्म होते ही उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं राज्य की ओर बढ़ रही हैं, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासकर शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। ठंडी हवाओं का असर, दिन में भी गिरेगा तापमान मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर की ओर से आने वाली सर्द हवाएं झारखंड के तापमान को प्रभावित करेंगी। हवा की गति 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे…
झारखंड में कुष्ठ रोगियों को पौष्टिक आहार के लिए हर महीने 500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना स्वास्थ्य विभाग की पहल और केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद शुरू की गई है, जिससे झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां कुष्ठ रोगियों को इस तरह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार अब राज्यभर में घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की तलाश कर रही है, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को इस योजना का लाभ मिल सके। 4000 मरीजों से शुरुआत, 8000 तक विस्तार की योजना सरकार ने पहले चरण में 4000 कुष्ठ रोगियों को…
झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होनी थीं, लेकिन जैक (Jharkhand Academic Council) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया में देरी के चलते परीक्षा की तारीखों को आगे बढ़ाया जा सकता है। परीक्षा दो दिन आगे खिसकने की संभावना सूत्रों के मुताबिक, अगर 6 फरवरी तक जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होती, तो 11 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं का आयोजन समय पर कर पाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में जैक 11 और 13 फरवरी…
महाकुंभ 2025 को देखते हुए झारखंड से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए 15 फरवरी से रांची-प्रयागराज सीधी उड़ान शुरू की जा रही है। यह विशेष सेवा 28 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने इसके लिए अपना शेड्यूल एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दिया है और जल्द ही इसे उड़ान की आधिकारिक मंजूरी मिलने की संभावना है। सप्ताह में तीन दिन होगी उड़ान इस फ्लाइट का संचालन सप्ताह में तीन दिन – सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को किया जाएगा। उड़ान का समय इस प्रकार रहेगा: • प्रयागराज से रांची: सुबह 10:20 बजे उड़ान, 11:30 बजे…
झारखंड तेजी से एक प्रमुख निवेश हब के रूप में उभर रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों और प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी क्रम में, बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 के तहत आयोजित एडवांटेज झारखंड कार्यक्रम में 11 प्रमुख निवेशकों ने राज्य में 26,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस निवेश से राज्य में 15,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। निवेशकों के उत्साह के पीछे सरकार का भरोसा बिजनेस समिट के दौरान कई निवेशकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर झारखंड में अपने उद्यम स्थापित करने और पहले से मौजूद उद्योगों…
दिल्ली में सत्ता की जंग: एग्जिट पोल्स में उलटफेर या सटीक भविष्यवाणी? अब तक AAP पीछे… पढ़ें पूरी ख़बर
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राजधानी की 70 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है, और अब सभी की निगाहें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता बचाने के लिए जोर लगा रही है, तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 27 साल बाद वापसी के लिए कमर कस चुकी है। वहीं, कांग्रेस इस बार मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का दावा कर रही है। लेकिन, सवाल यही है—क्या एग्जिट पोल्स इस बार भी हकीकत के करीब होंगे, या फिर 2015 की तरह एक बड़ा उलटफेर देखने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज के पवित्र संगम में स्नान किया, जहां उन्होंने परंपरागत भगवा वस्त्र धारण किए थे और गले व हाथ में रुद्राक्ष की मालाएं पहनी हुई थीं। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने एकांत में संगम स्नान किया और उसके बाद सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने लगभग पाँच मिनट तक मंत्रों का जाप कर सूर्य पूजा संपन्न की। इसके बाद उन्होंने गंगा पूजन करते हुए मां गंगा को दूध अर्पित किया और श्रद्धा स्वरूप साड़ी चढ़ाई। सीमित कार्यक्रम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम प्रधानमंत्री मोदी के इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…