- Home
- Political
- Country/State
- Bihar/Jharkhand
- World
- Religion/Culture
- Technology
- Trending
- Entertainment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Priyanshu Jha
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में हाईटेक तरीके से अंजाम दिए गए एक बड़े भूमि घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि रांची के कांके क्षेत्र समेत अन्य रिहायशी इलाकों में एनआईसी (NIC) पोर्टल में छेड़छाड़ कर 200 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इस घोटाले को एनआईसी कर्मियों, डाटा ऑपरेटर और भू-माफियाओं की मिलीभगत से अंजाम दिया गया। कांके इलाके में 200 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े की जांच में इस घोटाले की सबसे गंभीर बात यह है कि कांके क्षेत्र में आदिवासी व भुंईहरी जमीन की प्रकृति बदल…
रामगढ़ (झारखंड) भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शनिवार को रामगढ़ में आयोजित वालेंटियर्स एक्सपीरियंस शेयरिंग कार्यक्रम में कहा कि “चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ खड़ा था, है और रहेगा।” उन्होंने झारखंड में लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता जागरूकता के लिए सभी वालेंटियर्स की सराहना की। देखें इस वीडियो में और जानें ज्ञानेश कुमार ने जनता को क्या संदेश दिए: कार्यक्रम का आयोजन सीसीएल गेस्ट हाउस स्थित सभागार में किया गया, जहां श्री कुमार ने विगत चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वालेंटियर्स से बातचीत की। उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकतांत्रिक मूल्यों की जड़ें गहरी हैं…
घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र की झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया। पश्चिमी सिंहभूम जिले के राधापोरा इलाके में शनिवार को नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। इस हमले में झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान की मौत हो गई, जबकि कोबरा बटालियन 203 के जवान विष्णु सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ हमला पुलिस के मुताबिक छोटानगरा और जराइकेला थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में सुरक्षाबल नक्सल रोधी सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर पहले…
पलामू (झारखंड) 12 अप्रैल 2025: झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से 1,44,000 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त की है। यह शराब 1200 कार्टन में भरकर गोवा से भूटान तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। इस सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेशमा रामेसन ने प्रेस वार्ता में बताया कि शुक्रवार देर शाम मंगरडहा घाटी में एक ट्रक को रोककर तलाशी ली…
झारखंड सरकार ने खरीफ विपणन मौसम 2025–2026 के तहत धान खरीद की समय सीमा को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। पहले यह समय-सीमा 15 अप्रैल 2025 निर्धारित थी, जिसे अब 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आदेश जारी कर दिया है। यह निर्णय राज्य के किसानों को राहत देने और लक्ष्य के अनुसार धान खरीद सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। अब तक 34 लाख क्विंटल से अधिक धान की हो चुकी है खरीद खाद्य विभाग से मिली…
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कुल 13 प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं और 38,988 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तय की गई है। कैलेंडर के अनुसार, कुछ परीक्षाएं पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं और उनके परिणाम मई-जुलाई 2025 तक जारी किए जाएंगे, जबकि अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया विज्ञापन के साथ मई-जून से शुरू होगी। सबसे बड़ी भर्ती: 26,001 पदों पर इंटर और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य की नियुक्ति JSSC के अनुसार, इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के…
झारखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, रामगढ़, पाकुड़ और मेदनीनगर समेत 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की आशंका है। इसके साथ ही अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। ओलावृष्टि और बारिश से फसल को नुकसान बीते 24 घंटों में रांची, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा जैसे इलाकों में भारी बारिश हुई है। बोकारो के चंद्रपुरा में सबसे…
झारखंड सरकार ने शहरी क्षेत्रों में काम की तलाश में जुटने वाले दिहाड़ी मजदूरों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य के 49 नगर निकायों में ‘श्रमिक चौक’ (Shramik Chowk) बनाए जाएंगे, जहां मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। यह योजना केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की दीनदयाल जन आजीविका योजना (शहरी) के तहत क्रियान्वित की जाएगी। ‘श्रमिक चौक’ में मिलेंगी ये सुविधाएं रांची, जमशेदपुर और धनबाद में 50-50 बेड के आश्रय गृह राज्य के तीन प्रमुख शहरी क्षेत्रों — रांची, जमशेदपुर और धनबाद — में 50-50 बेड वाले आधुनिक आश्रय गृह (Shelter Homes)…
The Mediawala Express | गढ़वा झारखंड के गढ़वा जिले में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। जिले के हरैया गांव के आराटोला तालाब में नहाने के दौरान चार लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। सभी लड़कियां एक पारिवारिक छठी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गांव आई थीं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना कैसे घटी? प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरैया गांव निवासी चंदन सिंह की 10 साल की बेटी लाडो सिंह, जितेंद्र सिंह की 22 वर्षीया…
The Mediawala Express | रांची/साहेबगंज झारखंड की सियासत में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ आदिवासी नेता ताला मरांडी ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह सियासी घटनाक्रम 44 साल बाद उनकी ‘घर वापसी’ के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि मरांडी ने अपना राजनीतिक सफर झामुमो से ही शुरू किया था। भोगनाडीह से ‘घर वापसी’ की ऐतिहासिक घोषणा ताला मरांडी ने भोगनाडीह में आयोजित एक विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री और झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस…