झारखंड के स्कूलों में हर हफ्ते बैगलेस डे की तैयारी, खेल-कूद और वोकेशनल लर्निंग पर ज़ोर

झारखंड में पहली से आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में हर सप्ताह एक दिन बिना बैग के क्लास लगेगी। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने निर्देश दिए हैं कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बैगलेस डे की रूपरेखा तैयार की जाए।