प्रकाशित: 7 जुलाई 2025 | The Mediawala Express डेस्क

रांची — झारखंड के मेडिकल शिक्षा ढांचे की कमजोरियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राज्य के पांच प्रमुख मेडिकल कॉलेजों — जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, पलामू और हजारीबाग — में संसाधनों और फैकल्टी की भारी कमी पर नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने सख्त रुख अपनाया है।

हालांकि फिलहाल इन कॉलेजों को 100-100 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति दी गई है, लेकिन शर्त साफ है — जुलाई से अक्टूबर 2025 तक सभी कमियों को दूर करना अनिवार्य होगा, वरना कड़ी कार्रवाई तय है।

संसाधनों की सच्चाई: लाइसेंस खत्म, शवों की कमी, MRI तक नहीं

एनएमसी द्वारा की गई जांच में चौंकाने वाली खामियां उजागर हुई हैं:

  • जमशेदपुर का ब्लड बैंक 2008 से बिना लाइसेंस के
  • दुमका का ब्लड बैंक 2018 से एक्सपायर्ड
  • धनबाद व जमशेदपुर में MRI मशीन नहीं
  • क्लिनिकल और पैथोलॉजिकल जांच सुविधाओं की भारी कमी
  • शवों की कमी से MBBS छात्रों की पढ़ाई बाधित

फैकल्टी के आंकड़े: पूरे विभाग खाली पड़े हैं

  • धनबाद के 20 में से 19 विभागों में फैकल्टी की कमी
  • दुमका, पलामू, हजारीबाग और जमशेदपुर — सभी विभागों में फैकल्टी की घोर किल्लत
  • दुमका में सिर्फ 41 फैकल्टी, जबकि आवश्यकता 150 से अधिक की
  • जमशेदपुर और धनबाद में सिर्फ 9-9 प्रोफेसर

क्या होगा अगर समय पर नहीं हुई सुधार?

एनएमसी ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि अक्टूबर 2025 तक सभी कमियां दूर नहीं की गईं, तो:

  • सीटें घटाई जा सकती हैं
  • दाखिले पर रोक लग सकती है
  • एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है
  • MSMER 2023 के तहत कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें: झारखंड में मानव-हाथी संघर्ष बना सरकार के लिए सिरदर्द, 16 साल में 1251 मौतें; जानिए क्यों बिगड़ा जंगल का संतुलन

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version