प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर जिले में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि कमियों को जल्द पूरा किया जाएगा।
पटनाः प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर जिले में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि कमियों को जल्द पूरा किया जाएगा। सीएम ने कहा कि समस्तीपुर जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नए काम और कराए जाएंगे।
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निम्नलिखित घोषणाएं की-
1. मुक्तापुर-मोईन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
2. समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर मुक्तापुर में रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण कराए जाएगा।
3. समस्तीपुर शहर के लिए छोटी बेझाडीह से मुक्तापुर में प्रस्तावित आरओबी तक बाईपास सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
4. समस्तीपुर शहर में गंडक नदी पर मगरदही घाट के पास पुराने जर्जर पुल के स्थान पर आरसीसी पुल का निर्माण कराया जाएगा।
5. सरायरंजन में मेडिकल कॉलेज के लिए बाईपास का निर्माण कराया जाएगा।
6. रोसड़ा-शिवाजीनगर पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा।
7. रोसड़ा नगर परिषद में बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
8. शिवाजी नगर प्रखंड में शंकर घाट पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
9. बलान नदी का गाद उड़ाही कराया जाएगा