नववर्ष की बधाई देते भारतीय जनता पार्टी के नेता रितेश कुमार सिंह कहा कि वर्ष 2025 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा

पटना: भाजपा नेता रितेश कुमार सिंह ने प्रदेश एवं देशवासियों को नए वर्ष 2025) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. भाजपा नेता रितेश कुमार सिंह ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2025 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा. रितेश कुमार सिंह ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा.

समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा

भाजपा नेता रितेश कुमार सिंह ने कहा कि न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा.

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version